{"_id":"5c0ecf0ebdec2241b439cebc","slug":"21544474382-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में मुरादाबाद मंडल विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में मुरादाबाद मंडल विजेता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Tue, 11 Dec 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कालेज में सोमवार को महादेवी वर्मा प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित हुई। ‘कंप्यूटर क्रांति वरदान है’ विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में मुरादाबाद मंडल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। कानपुर मंडल की टीम दूसरे स्थान पर रही। जबकि मेरठ मंडल की टीम को सांत्वना पुरस्कार मिला।
क्रिस्टोफर माइकल के निर्देशन पर तैयार वंदना गीत के बाद एमएलसी डा. जयपाल सिंह व्यस्त ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में वाराणसी, बरेली, आगरा, मुरादाबाद, गोरखपुर, अलीगढ़, मेरठ, कानपुर, झांसी, देवीपाठन मंडलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने ‘कंप्यूटर क्रांति वरदान है’ पर सशक्त तरीके से विचार रखे। निर्णायक मंडल में डा. अजय अनुपम, डा. प्रदीप शर्मा और डा. मीरा कश्यप रही। प्रतियोगिता में मुरादाबाद मंडल टीम की सना शकील पक्ष एवं जकिया परवेज विपक्ष में प्रथम रही। कानपुर मंडल की सुरभि पांडे पक्ष एवं मनस्वी तिवारी विपक्ष में दूसरे स्थान पर रही। मेरठ मंडल टीम की कहकशा ने पक्ष एवं महविश ने विपक्ष में सांत्वना पुरस्कार जीता।
जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी ने प्रथम विजेता टीम को स्वर्ण पदक, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को रजत और सांत्वना पुरस्कार विजेता टीम को कांस्य पदक देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य सुनीता डी कुमार ने महादेवी वर्मा के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान चित्रगुप्त इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सह संयोजक नक्षत्रपाल सिंह, राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्य प्रतिभा गुप्ता, रेणुका जोएल, प्रीतिका मैसी मौजूद रही। अध्यक्षता मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक महेंद्र देव और संचालन मंगलेश लता यादव एवं प्रवक्ता सुनीता सिंह ने किया।