{"_id":"5c06e76fbdec224191302538","slug":"21543956335-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन की शादी से एक दिन पहले भाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन की शादी से एक दिन पहले भाई की मौत
Updated Wed, 05 Dec 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
भगतपुर में सड़क हादसे में हुई तीन भाईयों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उनकी बहन की बुधवार को शादी है। परिवार शादी की तैयारियां कर रहा था। युवक भी हादसे के वक्त बहन की शादी के लिए खरीददारी कर वापस घर आ रहा था। हादसे से परिवार की खुशियां मातम में बदल गई।
परिवार वालों ने बताया कि निवाड़खास निवासी प्रशांत की बहन रीना की शादी बुधवार को है। रिश्तेदार घर पर एकजुट हो रहे थे। घर पर वैवाहिक कार्यक्रम चल रहा था। प्रशांत अपने चचेरे भाई बंटी सिंह और फुफुरे भाई दीपक निवासी बुद्ध नगर थाना ठाकुरद्वारा के साथ टांडा रामपुर में शादी का सामान खरीदने गया था। तीनों वहां से अपाचे बाइक पर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें तीनों भाईयों की मौत हो गई, यह खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के साथ घर पर एकजुट रिश्तेदार घटनास्थल की ओर भागे। यहां पर तीनों के शव को पड़ा देख वह चीख पडे़। घर पर मौजूद लोगों का भी रोकर बुरा हाल है।