फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सवा चार अरब दबाएं बैठी हैं चीनी मिलें

सवा चार अरब दबाएं बैठी हैं चीनी मिलें

Tue, 04 Dec 2018 02:04 AM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
सवा चार अरब दबाएं बैठी हैं चीनी मिलें
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के आदेश के बावजूद मुरादाबाद मंडल की 11 चीनी मिलें ढाई लाख से अधिक किसानों के 4.22 अरब रुपये दबाए बैठी हैं। एक साल होने को है लेकिन इन चीनी मिलों ने किसानों को गन्ने का भुगतान नहीं किया है। उन्हें किसानों केभुगतान के लिए ऋण उपलब्ध कराने तक की व्यवस्था सरकार की ओर से की जा चुकी है। ऐसे में किसानों को प्रशासनिक और गन्ना अधिकारी अगले सप्ताह तक भुगतान का आश्वासन दे रहे हैं।
मंडल में किसानों का सबसे ज्यादा 1.56 अरब रुपये का बकाया मुरादाबाद जिले की चीनी मिलों पर है। दूसरे नंबर पर 1.24 अरब रुपये बिजनौर का है। तीसरे स्थान पर अमरोहा के चीनी मिलों पर 62.76 करोड़ है। चौथे स्थान पर रामपुर के चीनी मिलों पर 49.66 करोड़ तथा पांच नंबर पर संभल के चीनी मिलों पर 28.99 करोड़ रुपये बकाया हैं। मंडल की 22 चीनी मिलों में से 11 ने अपना बकाया भुगतान किसानों को अदा कर दिया है। जबकि 11 अन्य मिलों पर भुगतान अभी भी बाकी है।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि कुछ चीनी मिलों की साख खराब होने के कारण बैंकों ने किसानों के कर्ज के अनुसार सरकार की ओर से ऋण उपलब्ध कराने से हाथ खड़े कर दिए हैं। इस वजह से किसानों के भुगतान में देरी हो रही है। इन चीनी मिलों केबारे में वैकल्पिक व्यवस्था के प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे कि उनको भुगतान कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मिलों पर है किसानों का बकाया लाख में

जिला बिजनौर
बिलाई की बजाज 6244.19
चांदपुर की वेव 3577.88
बिजनौर की वेव 2632.16

जिला अमरोहा
धनोरा की वेव 5058
गजरौला की सहकारी 1218.07

जिला मुरादाबाद
बेलवाड़ा की राणा 5115.54
बिलारी की राणा 4050.27
अगवानपुर की अकाल 6494.77

जिला संभल
मझावली की अकाल 2899.38

जिला रामपुर
करीमगंज की राणा 4677.12
बिलासपुर की सहकारी 289.40

मुरादाबाद मंडल की मिलों कुल बकाया 42261.78
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed