{"_id":"5c0440cdbdec2241b142919a","slug":"21543782605-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्राट आशोक पर आधारित नाटक का शानदार मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्राट आशोक पर आधारित नाटक का शानदार मंचन
Updated Mon, 03 Dec 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल के छठे वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन भी सम्राट अशोक के जीवन वृत्तांत पर आधारित नृत्य नाटिका का भव्य एवं शानदार मंचन हुआ। ज्योतिर्विद जगदीश प्रसाद कोठारी ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।
विद्यार्थियों ने आविर्भाव थीम पर आधारित सम्राट अशोक के जीवन चरित्र पर नृत्य नाटिका का मंचन किया। मंचन में दर्शाया गया कि क्रूर, अन्यायी और हिंसक शासक अशोक ने कलिंग युद्ध के बाद अपना जीवन कैसे परिवर्तित किया। नाटक में दर्शाया गया अशोक ने अपना जीवन बौद्ध धर्म को समर्पित कर दिया और उसी के बाद उन्हें सम्राट अशोक के नाम से पहचान मिली। कक्षा सात और आठ के बच्चों ने तराना और करम की तलवार नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों ने यूनानी शासक सिकंदर की भूमिका का भी शानदार मंचन किया। स्कूल प्रांगण को महात्मा बुद्ध की मनमोहन छवि कृति सजाई गई। स्कूल की वीथियों को भी भव्य कलाकृतियों एवं सुंदर तरीके से सजाया गया। मयंक हाशमी और उनकी टीम के निर्देश पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। उप प्रधानाचार्य मालिनी आनंद ने अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार जताया। स्कूल प्रबंधक निदेशिका ज्योति गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत कर स्कूल के छात्र एवं छात्राओं की कर्मठता की प्रशंसा की। प्रधानाचार्य सविता सिंह ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि आयोजनों से छात्र एवं छात्राओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।