फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   उद्योगों से ही आएगी प्रदेश में खुशहाली

उद्योगों से ही आएगी प्रदेश में खुशहाली

Thu, 28 Jun 2018 02:08 AM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
उद्योगों से ही आएगी प्रदेश में खुशहाली
मुरादाबाद।
विज्ञापन

उद्यमियों को केंद्र व प्रदेश सरकार की औद्योगिक विकास संबंधी योजनाओं की जानकारी देने के लिए कमिश्नरी में बुधवार को उद्यम संगम - 2018 का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों के अफसरों ने योजनाओं के बारे में उद्यमियों को विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि उद्योगों से ही राजस्व आएगा और प्रदेश में खुशहाली आएगी।

मंडलायुक्त सभागार में हुए कार्यक्रम में आयोजक संयुक्त आयुक्त देशराज गौतम ने कहा कि सरकार द्वारा जो योजनाएं एवं नीतियां बनाई जा रही हैं उनका अधिक से अधिक प्रचार - प्रसार होना चाहिए। इससे उद्यमी योजनाओं के बारे में जानकार उनका लाभ उठा सकेेंगे। उन्हाेंने कहा कि सरकार द्वारा उद्योग हित के लिए मुद्रा योजना, स्टार्टअप योजना, स्टैंडअप योजना समेत कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। उत्तर प्रदेश सरकार निवेश नीति - 2017 लागू की गई है। विभिन्न सेक्टरों में प्रदेश सरकार द्वारा लाभ दिए जाने की घोषणा की गई है। सरकार द्वारा औद्योगिक विकास के लिए सौर, फिल्म, ऊर्जा, टैक्सटाइल्स, फूड प्रोसेसिंग की योजनाएं चलाई जा रही हैं। सहायक आयुक्त अमित मोहन मिश्रा ने उद्यमियों को मुद्रा, स्टार्टअप एवं स्टैंडअप व बैंकिंग के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में मेटल पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है। स्टार्टअप इंडिया के अंतर्गत 10 लाख रुपये से एक करोड़ रुपये तक का ऋण महिला/ एससी/एसटी के आवेदकों को दिया जाता है। कार्यक्रम में अपर आयुक्त एसबी तिवारी, धनंजय सिंह, डा. रविंद्र वर्मा, विनीत गुप्ता, नौमान मंसूरी, आजम अंसारी, इल्यिास खां, कामिल मंसूरी, विपिन गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed