फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   215 women constable of upp

यूपी पुलिस को मिलीं 215 महिला सिपाही

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
215 women constable of upp
मुरादाबाद। छह माह का कड़ा प्रशिक्षण लेने के बाद शुक्रवार को 215 महिला सिपाही उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बन गईं। पीटीएस के मैदान में डीआईजी पूनम श्रीवास्तव ने महिला सिपाहियों के नए बैच को शपथ दिलाई। आउट डोर और इंडोर में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली उर्मिला देवी को सर्वांग सर्वोत्तम चुना गया है।
विज्ञापन

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2018 में चयनित 198 महिला अभ्यर्थी, 15 मृतक आश्रित और कोर्ट के आदेश पर पुलिस भर्ती परीक्षा 2013 के तहत चयनित ओबीसी कोटे की 99 महिला सिपाहियों को प्रशिक्षण के लिए मुरादाबाद पीटीएस में भेजा गया था। 221 प्रशिक्षु महिला सिपाहियों ने पीटीएस में आमद कराई थी, लेकिन 21 ने प्रशिक्षण में भाग नहीं लिया। दो सितंबर से प्रशिक्षण शुरू किया गया था। ट्रेनिंग के दौरान चार ने बीच में ही प्रशिक्षण छोड़ दिया था, जबकि दो प्रशिक्षु महिला सिपाही परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाई। 215 महिला अभ्यर्थी फाइल परीक्षा उत्तीर्ण कर परेड में शामिल हुईं। डॉ. भीम राव आंबेडकर पुलिस अकादमी की डीआईजी पूनम श्रीवास्तव ने परेड की सलामी ली और महिला सिपाहियों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

इस दौरान सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वालीं उर्मिला देवी को सर्वांग सर्वोत्तम चुना गया, जबकि रेनू वर्मा आउटडोर और पूजा चौधरी को इंडोर में प्रथम स्थान पर रहीं। पासिंग आउट परेड के दौरान पीटीएस के सीओ देवेंद्र कुमार समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed