फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   नगर निगम

नगर निगम

Tue, 13 Jun 2017 02:28 AM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम
बिना बताए छुट्टी पर गए पीडी से जवाब तलब
विज्ञापन

- नगर आयुक्त को बिना बताए छुट्टी पर गए पीडी डूडा
- पंडित नगला में गैरहाजिर मिले कर्मी का एक दिन का वेतन काटा
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद।
बिना बताए छुट्टी पर गए पीडी डूडा से नगर आयुक्त ने जवाब तलब किया है। आउटसोर्सिंग कर्मचारी नगर आयुक्त से पीडी डूडा की शिकायत करने पहुंचे थे। इस दौरान नगर आयुक्त को मालूम चला कि वह अवकाश पर है। बिना सूचना अवकाश गए पीडी को नोटिस भेजा गया है। वहीं निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर मिले कर्मचारी का एक दिन को वेतन काटा गया है।
नगर आयुक्त सोमवार को टाउनहाल कार्यालय में लोगाें की समस्याएं सुन रहे थे। इस बीच डूडा में रखे गए आउटसोर्सिंग कर्मचारी अपनी समस्या लेकर पहुंचे। कर्मचारियों ने बताया कि बिना किसी सूचना के उन्हें हटा दिया गया है। नगर आयुक्त ने पीडी डूडा के बारे में जानकारी तो पता चला कि वह अवकाश पर है। जबकि नगर आयुक्त को इसकी सूचना नहीं थी। जिसपर उन्होेंने पीडी डूडा को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। वहीं पंडित नगला में निरीक्षण के दौरान कर्मचारी सनी गैरहाजिर मिला। जिसपर कर्मचारी का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


पंडित नगला में लगाई पंचायत
मुरादाबाद। खुले में शौच मुक्त अभियान के तहत नगर आयुक्त ने पंडित नगला में पंचायत लगाई। जिन घरों में शुष्क निर्मित नहीं है, उनका निरीक्षण किया। उन्होेंने लोगाें को शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित किया। आश्वस्त किया गया कि जल्द ओडीएफ मुक्त शौचालय के लिए अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम के तालाब पर अतिक्रमण
मुरादाबाद। हनुमानमूर्ति के पास कुछ लोगों ने निगम के तालाब पर अतिक्रमण किया गया था। नगर आयुक्त ने मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश द्रिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed