{"_id":"5c6f091ebdec22739a5bfb88","slug":"201550780702-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों ने कलक्ट्रेट में घुसने नहीं दिए अधिकारी, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों ने कलक्ट्रेट में घुसने नहीं दिए अधिकारी, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
सब रजिस्ट्रार कार्यालय स्थानांतरण के विरोध में गुरुवार को अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। यहां बेरीकेटिंग लगाकर अधिकारियों को कलक्ट्रेट में घुसने से रोक दिया। जिस कारण अधिकारियों को वापस लौटना पड़ा। अधिवक्ताओं ने कहा कि वह किसी भी हाल में सब रजिस्ट्रार कार्यालय को कचहरी से बाहर नहीं जाने देंगे। शाम को अधिवक्ता दिल्ली रोड स्थित रजिस्ट्री कार्यालय के नए भवन पर पहुंच गए। यहां भी जमकर प्रदर्शन किया। शुक्रवार को भी अधिवक्ता विरोध प्रदर्शन करेंगे।
दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के तत्वाधान में अधिवक्ता गुरुवार सुबह से ही कलक्ट्रेट में जुट गए थे। जैसे ही अधिकारी कलक्ट्रेट में आने शुरू हुए। अधिवक्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। यहां बेरीकेटिंग लगाकर अधिकारियों के वाहन रोक दिए। उन्होंने कलक्ट्रेट में घुसने नहीं दिया गया। जिस कारण अधिकारियों को अपने वाहन वापस करने पड़े। सुबह से लेकर शाम पांच बजे तक अधिवक्ता कचहरी में ही डटे रहे। अधिवक्ताओं ने कहा कि दिल्ली रोड पर कार्यालय जाने से लोगों को दिक्कतों का सामने करना पड़ेगा। लोकोशेड पर अक्सर जाम लगा रहता है। यहां लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। अधिवक्ताओं के आंदोलन को वैश्य जागरूकता मंच मुरादाबाद और राष्ट्रीय गोरक्षक दल ने अपाना समर्थन दिया। धरने में अधिवक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। पांच बजे के बाद अधिवक्ता दिल्ली रोड स्थित सब रजिस्ट्रार दफ्तर के नए भवन में पहुंचकर प्रदर्शन किया। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। इस दौरान विनय कुमार कौशिक, महासचिव अभिषेक भटनागर, चौधरी धर्मवीर सिंह, चौधरी आरिफ अली खां, अमीरुल हसन जाफरी, संजीव राघव, अंजार हुसैन, आशुतोष मिश्रा, याकूब, मुकेश भारद्वाज, सुभाष चंद्र यादव, मुन्ना लाल, वैभव अग्रवाल, आदेश श्रीवास्तव, प्रमोद प्रत्येकी, हफीज पाशा, अब्दुल रहमान, टेकचंद्र सिंह राजपूत, मनोज गुप्ता, अशोक कुमार अरोरा, सुनील कुमार सक्सेना, रमेश विश्नोई समेत अधिवक्ता भी मौजूद रहे।