फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   593 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

593 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
593 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
मुरादाबाद।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में गुरुवार को हाईस्कूल और इंटर के 593 छात्र एवं छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। हाईस्कूल की रंजन कला विषय का कोई भी छात्र परीक्षा देने नहीं पहुंचा। गुरुवार को परीक्षार्थी जूते और मोजे उतारे बिना परीक्षा में शामिल हुए। इससे केंद्र व्यवस्थापकों और कक्ष निरीक्षकों को परीक्षार्थियों की तलाशी लेने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
गुरुवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल की रंजन कला और इंटर की शस्य विज्ञान और कंप्यूटर की परीक्षा हुई। इनमें 236 परीक्षार्थियों का पंजीकरण था। 212 परीक्षार्थी ही उपस्थित हुए और 24 ने परीक्षा छोड़ दी। रंजन कला में मात्र दो परीक्षार्थियों का पंजीकरण था और एक भी परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुआ। दूसरी पाली में हाईस्कूल की सिलाई और इंटर की नागरिक शास्त्र की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में 4872 अभ्यर्थियों का पंजीकरण था। इसमें 4515 ने परीक्षा दी। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय कंट्रोल रूम के मुताबिक जिले में कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम के मुताबिक गुरुवार को परीक्षार्थी जूते और मोजे पहनकर ही परीक्षा में शामिल हुए। विधानसभा में मुद्दा उठाए जाने के बाद शिक्षा सचिव ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को परीक्षार्थियों के जूते और मोजे नहीं उतरवाने के आदेश दिए हैं। आदेश जारी होने के बाद पहली परीक्षा गुरुवार को हुई। कक्ष निरीक्षकों और केंद्र व्यवस्थापकों को नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए परीक्षार्थियों की तलाशी लेने में मशक्कत करनी पड़ी। परीक्षार्थियों को कक्षों में प्रवेश करने से पहले तलाशी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed