{"_id":"5c33a8b7bdec2256dc68c494","slug":"201546889399-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी-नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी-नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। एनएसजी कमांडो बताकर युवती को शादी-नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपों के आधार पर विवेचना शुरू कर दी है।
पटवाई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती का आरोप है कि वो पढ़ाई के लिए ज्वालानगर में किराए के एक मकान में रहती थी। इस दौरान एक दिन उसके पास हरियाणा के सोनीपत निवासी कुलदीप ने फोन किया और खुद को 12 एसआरजी एनएसजी कमांडो बताते हुए युवती की नौकरी लगवाने और उससे शादी करने का आश्वासन देकर लगातार बात करने लगा। इस दौरान आरोपी ने उससे शारीरिक संबंध भी बना लिए। लेकिन बाद में उसे पता चला कि आरोपी के अन्य युवतियों से भी संबंध हैं। इस बाबत जब उसने आरोपी से पूछताछ की तो उसने गाली गलौच और मारपीट कर पीड़िता को भगा दिया। साथ ही उसको वीडियो और फोटो नेट पर डालने की धमकी भी दी। जिस पर पीड़ित युवती ने रामपुर आकर अधिकारियों से मामले की शिकायत की और सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन