{"_id":"5c1413aebdec225554350f40","slug":"201544819630-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मानित होंगे मंडल के तीन शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मानित होंगे मंडल के तीन शिक्षक
Updated Sat, 15 Dec 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
प्रदेश में पहली बार पब्लिक स्कूलों की तर्ज पर अपने सरकारी प्राइमरी स्कूल में स्मार्ट क्लास, बायोमीट्रिक हाजिरी और कंप्यूटर शिक्षा देने वाले शिक्षक कपिल मलिक समेत मंडल के तीन शिक्षकों को लखनऊ में शिक्षा निदेशक (बेसिक) सम्मानित करेंगे।
सहायक शिक्षा निदेशक अब्दुल मुबीन की ओर से जारी सूची में प्रदेश के 27 शिक्षकों का नाम है। इन सभी शिक्षकों को 28 दिसंबर को लखनऊ में शिक्षा निदेशक बेसिक सम्मानित करेंगे। यह शिक्षक स्मार्ट क्लास पर लखनऊ में प्रजेंटेशन भी देंगे। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में मंडल के भी तीन शिक्षक हैं। इनमें प्राथमिक विद्यालय इटायला माफी के प्रधानाध्यापक कपिल मलिक, प्राथमिक विद्यालय दौलरा के गौतम सिंह और उच्च प्राथमिक विद्यालय कांकाठेर के शिक्षक जितेंद्र कुमार तिवारी शामिल हैं। अपने विद्यालयों में पब्लिक स्कूलों की तर्ज पर आईसीटी/ स्मार्ट क्लास संचालित करने वाले स्कूलों के प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम के निर्देश दिए गए थे। मंडल स्तर पर गठित शिक्षा विभाग के अधिकारियाें की समिति ने इन तीनों शिक्षकों का चयन करके सूची शासन को भेजी थी।