{"_id":"5c101d8abdec2241822ef148","slug":"201544560010-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: जीएसटी की ढाई सौ फर्मों की होगी जांच, फर्जीवाड़े की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: जीएसटी की ढाई सौ फर्मों की होगी जांच, फर्जीवाड़े की आशंका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Wed, 12 Dec 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी में नवंबर से पंजीकृत फर्म का स्थलीय सत्यापन किया जाएगा। यह फैसला औचक निरीक्षण में मंडल की ढाई सौ फमों के बोगस पाए जाने के बाद लिया गया है। विभाग को आशंका है कि टैक्स चोरी के उद्देश्य से एक फर्म ने कागजों में कई फर्म पंजीकृत करा ली है। उन फर्मों में उत्पादन नहीं हो रहा है, बल्कि उनके नाम से कागज तैयार करके टर्न ओवर दिखा रहे हैं।
अपर आयुक्त जीएसटी प्रशासन आरके सिंह ने बताया कि मंडल के मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, बिजनौर और संभल जिलों में इन दिनों 56 हजार से अधिक फर्म और फैक्ट्री पंजीकृत हैं। इनमें से 18 हजार फर्मों का पंजीकरण जीएसटी लागू होने केबाद हुआ है। शेष फर्म पहले की ही पंजीकृत हैं।
जीएसटी बनने के बाद एक साल के दौरान 15 हजार फमोँ का पंजीकरण हुआ था। शुरुआत में तो जीएसटी केअधिकारी इन फर्मों केपंजीकरण और खामियों को सुधारने में लगे हुए थे। जीएसटी पोर्टल की समस्याओं का समाधान होने के बाद असतित्वहीन रजिस्टर्ड फर्मों पर विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
प्रथमदृष्टया ढाई सौ फर्म इस तरह की चिन्हांकित की गई हैं। अब इन फर्मों की विस्तृत जांच की जा रही है। दो माह पहले फर्जी प्रपत्र केआधार रजिस्टर्ड की र्गईं चार फर्म के संचालकों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी हैं। करीब 45 फर्मों के असतित्वहीन पाए जाने पर उनके पंजीकरण निरस्त किए गए हैं।