{"_id":"5c056563bdec2241cd16c06f","slug":"201543857507-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटरी चटकीं- मुरादाबाद से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटरी चटकीं- मुरादाबाद से
Updated Mon, 03 Dec 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेटमैन की सतर्कता से पलटने से बची अमरनाथ एक्सप्रेस
बरेली। रामपुर और शहजाद नगर स्टेशनों के बीच टूटी पटरियों को देखकर गेटमैन की सतर्कता से अमरनाथ एक्सप्रेस पलटने से बच गई। की- मैन और पेट्रोल मैन ने टूटी पटरियां देख लीं। तुरंत इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में देकर ट्रेनों का संचालन बंद करा दिया। पटरियां चटकने की जानकारी से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। ट्रैक ठीक करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू कराया गया।
सोमवार को रामपुर और शहजाद नगर के बीच गेट संख्या 402 बी के गेटमैन ने सुबह 6.40 बजे रामपुर स्टेशन मास्टर को पटरी चटकी होने की सूचना दी। कुछ देर में अमृतसर गोरखपुर एक्सप्रेस गुजरने वाली थी। गेट मैन की सूचना पर रेल संचालन बंद करा दिया गया। धमौरा के पीडब्ल्यूआई टीम लेकर मौके पर पहुंचे और ट्रैक की मरम्मत शुरू कर दी। इस दौरान एक्सप्रेस और तीन मालगाड़ी बीच में रुकी रहीं। इसके अलावा बुंदकी और मुशरतपुर के बीच सुबह 7.35 बजे की- मैन ने पटरी चटकी होने की सूचना दी। इस दौरान लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन बीच में ही रुकी रही। तीसरा मामला चकराज मल और धामपुर के बीच का है। पटरियों की मरम्मत होने के बाद काशन पर ट्रेनें चलाई गई। करीब एक घंटे तक ट्रेनों का संचालन बाधित रहा।