{"_id":"5b37f38f4f1c1b6a4d8b9676","slug":"201530393487-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी का इंजन फेल से प्रभावित हुआ रेल संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी का इंजन फेल से प्रभावित हुआ रेल संचालन
Updated Sun, 01 Jul 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल में शनिवार को एक मालगाड़ी का इंजन दो जगह फेल हो गया। जिससे अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया। इंजन ठीक करने के बाद मालगाड़ी आगे के लिए रवाना की गई। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका।
शनिवार को मालगाड़ी मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जा रही थी। सिंभाबली के पास मालगाड़ी का इंजन जवाब दे गया। इसके बाद मालगाड़ी के पहिये थम गए। चालक ने इसकी जानकारी कंट्रोल रूम में देने के साथ ही इंजन स्टार्ट करने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंच गई और मरम्मत करने के बाद इंजन स्टार्ट किया। यहां से मालगाड़ी रवाना की तो पिलखुआ और हापुड़ के बीच दोबारा मालगाड़ी का इंजन जवाब दे गया। काफी प्रयास के बाद भी इंजन स्टार्ट नहीं हुआ। इसके बाद टीम पहुंची और इंजन ठीक किया गया। इसके बाद मालगाड़ी रवाना की गई।