{"_id":"5b33f5b54f1c1bb16e8ba41d","slug":"201530131893-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद का स्वास्\nथ्य बिगड़ा, एम्स रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद का स्वास् थ्य बिगड़ा, एम्स रेफर
Updated Thu, 28 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
मंगलवार दोपहर को पसलियों में दर्द की शिकायत पर शहर के कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती हुए मुरादाबाद के सांसद कुंवर सर्वेश सिंह का स्वास्थ्य बुधवार दोपहर अचानक बिगड़ गया। मंगलवार को तेज खांसी और छींकों की वजह से सांसद ने पसलियों में दर्द की शिकायत की थी। बुधवार को उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ होने लगी। फिजीशियन डा. राकेश कुमार, हृदय रोग विशेषज्ञ डा. अनुराग मेहरोत्रा और कॉसमॉस अस्पताल के एमडी डा. अनुराग अग्रवाल की टीम ने संयुक्त रूप से सांसद का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उनकी सभी जरूरी जांचें की गईं, जो सामान्य स्तर की पाई गईं। पसलियों और हृदय पर दबाव पड़ने की वजह से चिकित्सकों ने उन्हें एम्स रेफर करने का फैसला लिया। जिला अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डा. बीएन खरे की देखरेख में सांसद को सरकारी एएलएस वैन से दिल्ली ले जाया गया। देर शाम सांसद के परिजनों ने बताया कि वह एम्स में भर्ती हैं और गुरुवार को चिकित्सक उनकी सभी जांचें नए सिरे से करेंगे।