फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   आज मेरे यार की शादी है...

आज मेरे यार की शादी है...

Thu, 19 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
आज मेरे यार की शादी है...
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बुधवार का दिन जाम के नाम रहा। अक्षय तृतीया पर सुबह से बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ने के बाद शाम को सड़कों पर बारातियों का कब्जा दिखा। अक्षय तृतीया पर शादी का सबसे बड़ा मुहूर्त होने से शहर की अधिकांश इलाकों में ढोल नगाड़ों और बैंड बाजों की गूंज रही। देर रात तक बाराती जमकर नाचे। बारात घरों के बाहर बेतरतीब वाहनों के खड़े होने एवं शादियों में बारातियों के सड़कों पर नाचने से जाम लगा रहा। कांठ रोड पीलीकोठी और कुशालपुर और कपूर कंपनी पुल समेत कई इलाकों में बारातों के जाम से आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
अक्षय तृतीया पर बुधवार को सबसे बड़ा लग्न था। शुभ मुहूर्त पर लोग सुबह से खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ने लगे। इससे शहर में वाहनों का दबाव बढ़ गया। अपराह्न तक बुद्ध बाजार, अमरोहा गेट, टाउन हॉल, ताड़ीखाना, जीएमडी रोड, स्टेशन रोड, गुरहट्ठी, कचहरी रोड समेत कई इलाकों में जाम लगा रहा। खरीदारों के साथ आम लोगों को जाम से जूझते हुए भीषण गर्मी में पसीना बहाना पड़ा। शाम को अधिकांश इलाकों में शहनाई की गूंजने लगी। दिल्ली रोड, पीलीकोठी तिराहा, कांठ रोड, कुशालपुर और गुलजारीमल क्षेत्र में अधिकांश बारात घर हैं। इन इलाकों में शादियों के चलते जबर्दस्त जाम लगा रहा। लोकोशेड पुल, फव्वारा तिराहा, बुध बाजार, कपूर कंपनी पुल, पार्कर रोड क्षेत्र में भी शादियों की धूम रही। बारातियों के वाहनों और उनके सड़क पर नाचने से जाम लगा रहा। देर रात तक वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ा। पुलिस की व्यवस्थाएं चौपट नजर आई। अधिकांश इलाकों में पुलिस कर्मी जाम खुलवाने तक नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


बारात घरों पर नहीं दिखी व्यवस्थाएं
पुलिस ने सहालग को देखते हुए बारात घर और होटल संचालकों से वाहन पार्किंग सुनिश्चित कराने के अलावा यातायात संचालित करवाने के लिए निजी गार्ड की तैनाती के आदेश दिए थे। अधिकांश बारात घरों में अव्यवस्थाएं रही। सड़कों पर बेतरतीब वाहन खड़े होने से मुश्किलें और बढ़ गई है। अधिकांश बारात घरों के बाहर निजी गार्ड भी नजर नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed