फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   200 crore rupees bank transaction effected from strike

हड़ताल से मुरादाबाद में बैंकों का लगभग 200 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
200 crore rupees bank transaction effected from strike
मुरादाबाद में प्रदर्शन करते बैंक कर्मी। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। बैंकों के निजीकरण के विरोध में यूनाइटेड फोरम ऑफ यूनियंस के आह्वान पर सोमवार को इंडियन बैंक के सिविल लाइंस स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर बैंक कर्मचारियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन में बैंकों का निजीकरण और बैड बैंक बनाने के प्रस्ताव को रद्द करने की मांग की गई। सोमवार को बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से बैंकों का लगभग 200 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ। विरोध प्रदर्शन में शामिल बैंक कर्मचारियों का दो-दो दिन का वेतन काट दिया गया है।
विज्ञापन

प्रदर्शन करते हुए यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के पदाधिकारियों ने बजट में प्रस्ताव दो बैंकों का निजीकरण न करने और प्रस्तावित बैड बैंक के प्रस्ताव को रद्द करने की मांग की। कहा कि बैंकिंग क्षेत्र में जो बदलाव किए जा रहे हैं उन्हें रोका जाए। प्राइवेट बैंकों छोड़कर बाकी बैंक कर्मचारियों की हड़ताल रही। संगठन जिलाध्यक्ष जेपी सरन ने कहा कि सरकार ने बड़े बैंक बनाने के बहाने बैंकों का विलय किया। अब सरकार बैंकों का निजीकरण कर ऐसे कारपोरेट घरानों में सौंपना चाहती है। जो कि अपने हितों के लिए जनता की गाढ़ी जमा पूंजी का उपयोग करेंगे। निजीकरण होने के बाद बैंकों में रोजगार के अवसर समाप्त हो जाएंगे। हड़ताल सरकार के फैसलों के विरोध में तथा आम जनता, किसानों लघु बचत कर्ताओं पेंशन भोगियों, छोटे एवं मध्यम उद्यमियों व्यापारियों, स्वरोजगारों, विद्यार्थियों, महिलाओं, पिछडे वर्गों, बेेरोजगारों के हितों की रक्षा की रक्षा के लिए है। कर्मचारी नेताओं ने कहा किे निजीकरण के बाद ग्रामीण शाखाएं बंद होंगी। लघु बचत और पेंशन धारियों की बचतों पर अधिक जोखिम होगा।
विज्ञापन

उधर प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा ऑल इंडिया रीजनल रूरल बैंक इम्प्लॉइज एसोसिएशन के आह्वान पर ग्रामीण बैंक में 11 वां वेतन समझौता लागू करने और बैंकों के निजीकरण के विरोध में प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के रामगंगा विहार कालोनी स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया। एसोसिएशन के सचिव मोहित चौधरी ने कहा कि सरकार का यह रवैया ग्रामीण बैंकों के प्रति सौतेला है। इस दौरान नवनीत कुमार, एसपी सिंह, नवनीत राजवंशी, जगदीश सिंह, वेदप्रकाश, करन सिंह, हिमंाशु सक्सेना, अनूप शर्मा, आशू चौधरी, विकल सिंह, संजीव मित्तल, अजयवीर सिंह, दुर्गा प्रसाद, नवीन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंकों के निजीकरण के विरोध में बैंक कर्मचारी दो दिन की हड़ताल पर हैं। हड़ताल मंगलवार को भी जारी रहेगी। हड़ताल की वजह से सोमवार को बैंकों में लगभग 200 करोड़ रुपये से अधिक का लेनदेन प्रभावित हुआ है। ग्राहक बुधवार को बैंक आकर अपना काम करा सकेंगे।
- अतुल बंसल अग्रणी जिला प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed