मुरादाबादः एक महीने में 20 लोग हार गए जिंदगी की जंग, इनमें से ज्यादातर कोरोना आशंकित
कोरोना संक्रमित और आशंकित लोगों की मौत का लगातार बढ़ने वाला आंकड़ा हैरान और परेशान करने वाला है। मुरादाबाद जिले में एक महीने में छह कोरोना संक्रमित और 14 आशंकित लोग अस्पतालों में जिंदगी से जंग हाए गए। इनमें 18 माह की बच्ची से लेकर हर उम्र के लोग शामिल हैं। दम तोड़ने वाले सभी आशंकितों का कोरोना टेस्ट हुआ। रिपोर्ट भी निगेटिव आई। कइयों की सैंपल रिपोर्ट आने से पहले मौत हो गई।
मुरादाबाद में शनिवार तक कोरोना के 1409 सैंपल हो चुके हैं। 99 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें चार संक्रमित लोग रामपुर और संभल जिले के हैं। संक्रमितों में ठीक होकर घर लौटने वाले मात्र दो लोग हैं। संक्रमित छह लोगों की मौत हो चुकी है।
आशंकित मरीजों की मौत का आंकड़ा हैरान करने वाला है। अस्पतालों में कोरोना आशंकित 14 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकतर मौत टीएमयू में हुई हें। मरने वाले मुरादाबाद के अलावा अधिकतर लोग संभल जिले के शामिल हैं। सांस फूलने, बुखार आने और जुकाम की शिकायत पर आईसीएमआर के प्रोटोकाल से इनके कोरोनों के सैंपल लिए गए। सभी के सैंपल निगेटिव आए। लेकिन मौत हो गई।
कोरोना जांच में हर मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आए संभव नहीं है। मरीज का सैंपल किस तरह से लिया है, रिपोर्ट इस पर भी निर्भर करती है। गुर्दे, हार्ट, लीवर, हाई ब्लडर प्रेशर और शुगर के मरीजों और अधिक उम्र के लोग इस वायरस की चपेट में अधिक आ रहे हैं।
- डा. प्रवीण शाह, चेस्ट फिजिशियन, जिला अस्पताल
जिले में सिर्फ छह कोरोना पॉजिटिव की मौत हुई हैं। इनमें भी मुरादाबाद जिले की चार लोग हैं। बाकी लोगों की मौत बीमारियों से हुई है। प्रोटोकाल मानक से हर कोरोना संभावित लक्षण वाले व्यक्ति का सैंपल कराया जा रहा है। जिनकी भी अस्पतालों में इलाज के दौरान मौत हुई हैं उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
- डा. एमसी गर्ग, सीएमओ
मुरादाबाद में कोरोना पॉजिटिव छह लोगों की मौत
1- 13 अप्रैल को नवाबपुरा निवासी 49 साल के सरताज अली की कोरोना से टीएमयू में मौत। नौ अप्रैल को सैंपल लिया था और रिपोर्ट पॉजिटिव
2- बीस अप्रैल को गोविंद नगर की 63 साल की कोरोना पॉजटिव रिटायर्ड एएनएम शीला की टीएमयू में मौत। 10 अप्रैल को सैंपल और 17 अप्रैल को पॉजिटिव रिपोर्ट। 19 अप्रैल को हुए रिपीट सैंपल की 22 अप्रैल को निगेटिव आई, लेकिन पहले ही नर्स ने दम तोड़ दिया।
3-बीस अप्रैल को ताजपुर के कोरोना पॉजिटिव 50 साल के चिकित्सक डा. निजामुद्दीन की टीएमयू में मौत। 10 अप्रैल को डाक्टर को भर्ती कराया और सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
4- बीस अप्रैल को टांडा रामपुर के 65 साल के कोरोना पॉजिटिव हाजी उमर की टीएमयू में मौत। 19 अप्रैल को उनकी पॉजिटिव रिपोर्ट आई।
5- 20 अप्रैल को नरौली संभल के कोरोना पॉजिटिव जमाती 76 साल के मिहू की टीएमयू में मौत। जमाती तमिलनाडू मूल निवासी था।
6- 25 अप्रैल को नवाबपुरा के कोरोना पॉजिटिव 44 साल के रोशन अली की टीएमयू में मौत। 14 अप्रैल को पॉजिटिव रिपोर्ट आई। 23 अप्रैल को भेजा रिपीट सैंपल 25 अप्रैल को
मुरादाबाद में कोरोना निगेटिव आने पर भी आशंकित 14 लोगों की मौत
1- 27 मार्च को हाथीवाला मंदिर निवासी 22 साल की युवक की जिला अस्पताल में मौत। युवक का सैंपल 27 मार्च को ही लिया। सैंपल निगेटिव।
2- छह अप्रैल को भगतपुर निवासी 45 साल के व्यक्ति की टीएमयू में मौत। चार अप्रैल को सैंपल लिया और रिपोर्ट निगेटिव
3- आठ अप्रैल को संभल निवासी 42 साल के व्यक्ति की टीएमयू में मौत। चार अप्रैल को सैंपल लिया। रिपोर्ट निगेटिव
4- दस अप्रैल को भगतपुर की सात साल की बच्ची की टीएमयू में मौत। सैंपल सात अप्रैल को लिया और निगेटिव रिपोर्ठ
5- ग्यारह अप्रैल को संभल निवासी 12 साल के बच्चे की टीएमयू में मौत। आठ अप्रैल को सैंपल लिया और रिपोर्ट निगेटिव
6- 17 अप्रैल को गांधी नगर निवासी 55 साल की महिला की टीएमयू में मौत। नौ अप्रैल को सैंपल लिया और रिपोर्ट निगेटिव
7- 17 अप्रैल को संभल के 48 साल के अधेड़ की टीएमयू में मौत। नौ अप्रैल को सैंपल हुआ और निगेटिव रिपोर्ट
8- 17 अप्रैल को सिरसी संभल के 14 साल के बच्चे की टीएमयू में मौत। 10 अप्रैल को सैंपल हुआ और रिपोर्ट निगेटिव
9-17 अप्रैल को काजीपुरा निवासी 45 साल की महिला की मौत। 16 अप्रैल को उसका सैंपल लिया और 21 अप्रैल को निगेटिव रिपोर्ट आई।
10- 21 अप्रैल को 18 माह की बच्ची की टीएमयू में मौत। सैंपल रिपोर्ट 23 को निगेटिव आई।
11- 21 अप्रैल को संभल के 76 वर्षीय बुजुर्ग की टीएमयू में मौत। 20 अप्रैल को सैंपल लिया और रिपोर्ट निगेटिव।
पॉजिटिव आया।
12- 25 अप्रैल को 56 साल की एक महिला की टीएमयू में मौत। 23 अप्रैल को सैंपल भेजा गया। रिपोर्ट का इंतजार और शव सुरक्षित
13- 26 अप्रैल को असमोली संभल की 27 वर्षीय महिला की टीएमयू में मौत, 23 सैंपल भेजा था, 25 को निगेटिव रिपोर्ट आई
14-26 अप्रैल को भगतपुर की चालीस साल की महिला की टीएमयू में मौत, 23 को सैंपल गया था, रिपोर्ट अभी नहीं आई।