फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   20.50 crore scam in house tax and water tax

नगर निगम के जलकर और गृहकर में 20.50  करोड़ का घपला 

Tue, 17 Apr 2018 02:01 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 17 Apr 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
20.50 crore scam in house tax and water tax
बीस करोड़ का घपला - फोटो : demo pic
नगर निगम में गृहकर व जलकर में पुराना डाटा डिलीट कर 20 करोड़ 50 लाख रुपये के घपले का खुलासा हुआ है। आठ साल से चल रहा यह खेल पिछले दिनों अधिकारियों की आपसी लड़ाई के बाद सामने आया है। नगर आयुक्त ने डाटा तैयार कराकर इसकी विस्तृत जांच उपनगर आयुक्त को सौंप दी है।
विज्ञापन


कर निर्धारण अधिकारी की प्राथिमक जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि आउट सोर्सिंग के कर्मचारियों ने कंप्यूटर में पुराना डाटा डिलीट कर यह घपला किया था। केवल मौजूदा टैक्स जमा कराकर खातों को अपडेट कर दिया गया। रिपोर्ट  में कहा है कि पुराने बकाया को अवैध धनराशि लेकर डिलीट करने का धंधा 2010 से लगातार चलता रहा है। जिसमें कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे हैं। पिछले दिनों इनके बीच बंटवारे को लेकर हुआ विवाद उच्च अधिकारियों तक पहुंचा था। उसी केबाद जांच बैठाई गई थी।
विज्ञापन


मुख्य कर निर्धारण अधिकारी दिनेश यादव ने प्राथमिक रिपोर्ट में खुलासा किया है कि टैक्स के रजिस्टर, नोटिस बुक और बैंकों में जमा कराई गई धनराशि के अभिलेखों से 20 करोड़ 50 लाख रुपये के घपले की पुष्टि हुई है। यह रिपोर्ट 16 फरवरी को नगर आयुक्त के समक्ष पेश की गई थी। अब इस मामले की विस्तृत जांच उप नगर आयुक्त कर रहे हैं। जिसमें इस घपले के लिए अधिकारी और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की जानी है। उसी केआधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed