{"_id":"61ad1afc5a056c763005ca65","slug":"20-20-thousand-reward-announced-on-deepak-s-killers-city-news-mbd411693877","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपक के हत्यारोपियों पर 20-20 हजार का इनाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपक के हत्यारोपियों पर 20-20 हजार का इनाम घोषित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। एसएसपी ने मझोला थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर सपा नेता दीपक कुमार की हत्या के मामले में फरार चल रहे नामजद दो आरोपियों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
थाना मझोला क्षेत्र के पुतलीघर रोड निवासी सपा नेता दीपक कुमार उर्फ मंत्री राजनीति के साथ प्रॉपर्टी डीलर का कार्य भी करते थे। बीते एक अक्तूबर को चिड़ियाटोला नाला के पास दीपक के ऊपर कुछ लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी, जिससे गोली लगने से घायल दीपक को साईं अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां उपचार के दौरान शनिवार को दीपक कुमार की मौत हो गई थी। इस मामले में मझोला पुलिस ने पूर्व में दीपक की ही तहरीर पर आरोपी राहुल प्रताप, सतपाल सैनी और दिनेश ठाकुर व अन्य के खिलाफ जानलेवा हमला समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था।
पुलिस इनमें से राहुल प्रताप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। एएसपी अनिल कुमार ने बताया कि मौत के बाद पूर्व में दर्ज मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ा दी गई है। कोर्ट से इस मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बावजूद नामजद आरोपी सतपाल सैनी और दिनेश ठाकुर फरार चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए एसएसपी की ओर से 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।