फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   2 new casws of corona in moradabaad

पूर्व पार्षद की भाभी समेत जिले में दो नए कोरोना पॉजिटिव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 02:42 AM IST
विज्ञापन
2 new casws of corona in moradabaad
मुरादाबाद। मालवीय नगर स्थित एक वार्ड के पूर्व पार्षद की भाभी (50) समेत सोमवार को दो नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। दूसरा पॉजिटिव युवक (30) गांव सेहल का है। दोनों की सैंपलिंग प्राईवेट लैब द्वारा की गई थी। सोमवार को दोनो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद दोनों को कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बड़कर 273 पहुंच गई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित महिला पूर्व पार्षद के भाई की पत्नी है। पूर्व पार्षद ने बताया कि पांच दिन पहले भाई को बुखार आया था। सामान्य दवा लेने के बाद बुखार ठीक हो गया। अगले दिन भाई की पत्नी को भी बुखार हुआ। जिसके बाद दोनो कोरोना जांच के लिए एक अस्पताल गए। वहां से चिकित्सक ने यह कहकर लौटा दिया कि कोरोना का कोई लक्षण नहीं है। इसलिए जांच की आवश्यक्ता नहीं है। इसके बाबजूद उन्होंने अपनी डाक्टर बेटी की सलाह पर प्राईवेट लैब से जांच कराई। जांच में पूर्व पार्षद की भाभी कोरोना संक्रमित पाई गईं। मंगलवार को सभी परिजनों की सैंपलिंग कराने के लिए कहा गया है। वहीं दूसरा कोरोना संक्रमित युवक विवेकानंद अस्पताल में कंपाउडर है। सोमवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद युवक को भर्ती कराया गया है। साथ ही परिजनों को होम क्वारंटीन करके मोहल्ले को सील कर दिया गया है। इसके अलावा सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि सोमवार को 195 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। जिनमें से 194 निगेटिव हैं व एक में संशय है। जिसे दोबारा जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

सोमवार को 156 सैंपल हुए
सोमवार को कुल 156 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से सीएमओ कार्यालय कैंपस से 18, विवेकानंद अस्पताल से 6, एमआईटी से 6, आईसोलेशन वार्ड स्टाफ के 4, एमसीएच विंग से 9, एपेक्स अस्पताल से 1, एस.एस. जिल्ड्रन एकेडमी से 9, कॉसमस से 1, टीएमयू से 4, टीएमयू से फॉलोअप 17, सांई अस्पताल से 1, जिला कारावास से 51 लोगों को सैंपल लिए गए। इसके अलावा दो कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क मेें आए 29 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात लोग कोरोना को मात देकर पहुंचे घर
सोमवार को सात लोग कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंचे हैं। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अलग अलग स्थानों से इन लोगों को छुट्टी दे दी गई। इनमें विवेकानंद अस्पताल से 4, एमसीएच विंग से 2 व टीएमयू से एक व्यक्ति को छुट्टी दी गई है।

एक हजार से अधिक लोगों की हुई स्क्रीनिंग
सोमवार को घर घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की छह टीमें सक्रिय रहीं। टीमों ने कुल दो सौ अट्ठावन घरों के एक हजार पांच लोगों की स्क्रीनिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed