फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   2 connection on 1 id.... not now

एक घर में दो गैस कनेक्शन अब नहीं चलेंगे

Fri, 31 Jul 2015 07:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद Updated Fri, 31 Jul 2015 07:48 PM IST
विज्ञापन
एक घर में दो कनेक्शन अब नहीं चलेंगे। गैस कंपनियों ने इसके लिए सर्वे शुरू करा दिया है। पहले चरण में चौदह हजार कनेक्शन बंद कर दिए गए हैं। आईओसी, बीपीसी और एचपीसी कंपनियों के उपभोक्ताओं का डाटा लिंक करके जांच की जा रही है। पहले चरण में आईओसी और एचपीसी के उपभोक्ताओं का डाटा परखा जा रहा है।
विज्ञापन




मुरादाबाद जनपद में गैस की 46 गैस एजेंसियां हैं। साढ़े तीन लाख उपभोक्ताओं तक इन एजेंसियों द्वारा गैस की सप्लाई की जाती है। कनेक्शनों की संख्या में बड़ी तेजी के साथ इजाफा हो रहा है। यह स्थिति केवल यूपी की ही नहीं बल्कि देश भर में यही हालात हैं। अब गैस कंपनियों ने तय किया है कि आईओसी, बीपीसी और एचपीसी के गैस उपभोक्ताओं का डाटा लिंक करके ऐसे उपभोक्ताओं का चिन्हीकरण किया जाएगा जिनके घरों में दो या दो से भी अधिक गैस कनेक्शन हैं।
विज्ञापन



आईओसी के कोआर्डिनेटर अनुराग कुमार ने बताया कि पहले चरण में आईओसी और एचपीसी के डाटा लिंक करके जांच की गई है। जांच के बाद 14000 हजार ऐसे गैस कनेक्शन बंद कर दिए गए हैं जो डबल थे। यह संख्या प्रदेश भर की बताई जा रही है। मुरादाबाद में ही 1000 कनेक्शन बंद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



गैस कंपनियों का मानना है कि डाटा सर्वे के बाद बड़ी संख्या में गैस कनेक्शन बंद होंगे। क्योंकि एक घर में डबल कनेक्शन की संख्या लाखों में होगी। घर में एक रसोई है लेकिन गैस कनेक्शन दो या उससे अधिक हैं। ऐसे उपभोक्ताओं के बारे में भी जानकारी मिली है जिनके पास तीनों गैस एजेंसियों के कनेक्शन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed