फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   एग्जिट पोल के नतीजों से बढ़ाई प्रत्याशियों की धड़कने

एग्जिट पोल के नतीजों से बढ़ाई प्रत्याशियों की धड़कने

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
एग्जिट पोल के नतीजों से बढ़ाई प्रत्याशियों की धड़कने
मुरादाबाद। लोकसभा चुनाव की मतगणना से पहले एग्जिट पोल के नतीजों ने प्रत्याशियों की धड़कने बढ़ा दी हैं। एग्जिट पोल आते ही प्रत्याशी, संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हारजीत के गुणा भाग में जुटे रहे। मुरादाबाद सीट भाजपा और गठबंधन में फंसी हैं। प्रत्याशी और संगठन भले ही अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हों, लेकिन मुकाबला कड़ा है। 23 मई को मतगणना के साथ मुरादाबाद की स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन

19 मई को आखिरी चरण के मतदान के साथ दोपहर बाद एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। अधिकतर सर्वे रिपोर्ट ने एनडीए को पूर्ण बहुमत दिया है। यूपी में गठबंधन बड़ी ताकत के रूप में उभर रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से भी गठबंधन को सबसे अधिक सीटें दिखाई जा रही हैं। एग्जिट पोल के नतीजों ने मुरादाबाद की सियासत में हलचल बढ़ा दी है। गठबंधन और भाजपा ही नहीं बल्कि कांग्रेस प्रत्याशी भी अपनी जीत के दावे कर रहे हैं, लेकिन राजनीतिक जानकार चुप्पी साधे हैं।
विज्ञापन


संगठन के दावे
- एग्जिट पोल के नतीजे भले कुछ भी आएं, लेकिन एनडीए की पूर्ण बहुमत से सरकार नहीं बनेगी। उत्तरप्रदेश में गठबंधन से कांग्रेस को नुकसान हुआ है। 23 मई को पूरी स्थिति साफ हो जाएगी। - डा. एपी सिंह, जिलाध्यक्ष कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

- पिछले पांच साल मोदी सरकार ने जनता की सेवा की है। दो साल से यूपी में भी भाजपा की सरकार है। देश की जनता ने मोदी के काम को सराहा और फिर मौका दिया है। मुरादाबाद सीट भाजपा के कुंवर सर्वेश भी पिछले चुनाव से अधिक अंतर से जीत रहे हैं। - हरिओम शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा
- गठबंधन उत्तर प्रदेश में 60 से अधिक सीटें जीतेगा। गठबंधन के सहयोग के बगैर केंद्र में किसी भी दल की सरकार नहीं बनेगी। 23 मई को स्थिति साफ हो जाएगी। - राजीव सिंघल, जिलाध्यक्ष, सपा

प्रत्याशियों के दावे
- भाजपा के प्रति आम जनता में गुस्सा था। राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में भाजपा को नुकसान हुआ है। पूर्व में हुए एग्जिट पोल गलत साबित हुए हैं। एनडीए नहीं यूपीए सरकार बनाएगी। मुरादाबाद में भाजपा और गठबंधन की लड़ाई में कांग्रेस सबको चौंकाएगी। बाकी 23 मई का इंतजार करना चाहिए। - इमरान प्रतापगढ़ी, प्रत्याशी कांग्रेस

- कांग्रेस के साथ मिलकर गठबंधन सरकार बनाएगी। उत्तर प्रदेश में गठबंधन सबसे बड़ी ताकत बनकर उभर रही है। यूपी की सीटें ही केंद्र की राजनीति तय करेगी। मुरादाबाद सीट गठबंधन डेढ़ से दो लाख के वोटों के अंतर से जीत रहा है। बसपा और रालोद का गठबंधन को एकतरफा वोट पड़ा है। - डा. एसटी हसन, प्रत्याशी, गठबंधन

मुरादाबाद सीट पर 2014 में स्थिति
-----------------------------
- भाजपा के कुंवर सर्वेश कुमार सिंह 485224
- सपा के डा. एसटी हसन 397720
- बसपा के मो याकूब 160945
- कांग्रेस की नूर बानो 19732
------------------------------

2019 लोकसभा चुनाव में 64.11 फीसदी मतदान हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed