फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   40850 ने दी बोर्ड परीक्षा

40850 ने दी बोर्ड परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
40850 ने दी बोर्ड परीक्षा
मुरादाबाद।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में मंगलवार को 40850 छात्र एवं छात्राएं शामिल हुई। हाईस्कूल और इंटर की दोनों ही पाली में 5036 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
सुबह की पाली में हाईस्कूल की विज्ञान, इंटर की फल एवं खाद्य प्रसंस्करण, पाक शास्त्र, परिधान सज्जा, बैंकिंग एवं कंफेक्शनरी, बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्मिक, रंगीन फोटोग्राफी और रेडियो एवं टेलीविजन, बैंकिंग, आशुलिपि, टंकण हिंदी की परीक्षा हुई। इसमें 44646 छात्र एवं छात्राओं का पंजीकरण था। परीक्षा में 39721 अभ्यर्थी शामिल हुए और 4925 ने परीक्षा छोड़ी। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्मिक परीक्षा में मात्र एक अभ्यर्थी ने परीक्षा दी। परीक्षा में एक ही का पंजीकरण था।
विज्ञापन

दूसरी पाली में इंटर का इतिहास, कृषि गणित और रसायन विज्ञान का पेपर हुआ। दूसरी पाली में 1240 अभ्यर्थियों का पंजीकरण था। इसमें 1129 ने परीक्षा दी और 111 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के कंट्रोल रूम के मुताबिक मंगलवार को दोनों ही पाली में 45886 अभ्यर्थियों का पंजीकरण था। परीक्षा में 40850 छात्र एवं छात्राओं ने परीक्षा दी और 5036 छात्र एवं छात्राओं ने छोड़ दी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed