फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही, एक निलंबित, दो हटाए

परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही, एक निलंबित, दो हटाए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही, एक निलंबित, दो हटाए
मुरादाबाद।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एक प्रवक्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। दो केंद्र व्यवस्थापकों को ड्यूटी से हटाकर जांच बैठा दी। सचल दस्तों की औचक निरीक्षण के बाद हुई कार्यवाही से ड्यूटी प्रवक्ताओं एवं केंद्र व्यवस्थापकों में खलबली मची है।
जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि किसान इंटर कालेज जहांगीरपुर के प्रवक्ता बनारसी लाल की जुल्फिकार हुसैन तुर्की इंटर कालेज में केंद्र व्यवस्थापक ड्यूटी थी। दूसरी पाली में छात्र सतीश कुमार का बैठक मानचित्र में अनुक्रमांक अंकित नहीं था। बैठक मानचित्र में केंद्र व्यवस्थापक के हस्ताक्षर भी नहीं थे। जिला स्तरीय सचल दस्ते ने जब बनारसी लाल से पूछताछ की तो अभद्रता की। जिला विद्यालय निरीक्षक के मुताबिक ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में बनारसी लाल को वहां से हटा दिया और उनकी जगह किसान इंटर कालेज के प्रवक्ता रघुवंश सिंह को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया। राजकीय इंटर कालेज पैगंबपुर के प्रधानाचार्य को इसकी जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन

विद्या निकेतन इंटर कालेज के केंद्र व्यवस्थापक पृथ्वी सिंह को भी परिषद के मानकों की अवहेलना के आरोप में हटाया गया है। डीआईओएस ने बताया कि इंटर की चित्रकला आलेखन के मॉडल की व्यवस्था नहीं की गई थी। पृथ्वी सिंह को परिषद के निर्देशों के पालन नहीं करने पर हटाया गया। उनकी जगह हैबिट मुस्लिम इंटर कालेज के प्रवक्ता आफताब आलम को तैनात किया है। पृथ्वी सिंह को अग्रिम आदेश तक कंट्रोल रूम से अटैच कर राजकीय उमावि की प्रधानाचार्य डा. श्वेता पूठिया को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि एचएस अग्रवाल इंटर कालेज के निरीक्षण में सचल दस्ते ने वीडियो रिकार्डिंग देखी। इसमें प्रवक्ता दुष्यंत कुमार के दोनों ही पाली में प्रश्नपत्र खुलते वक्त पैकेटों पर हस्ताक्षर नहीं मिले। इस लापरवाही पर दुष्यंत कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके बाद एसएसइंका के प्रबंधक को जारी कर दिए हैं।

60719 बच्चों ने दी यूपी बोर्ड की परीक्षा
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को हाईस्कूल और इंटर के 60719 बच्चों ने परीक्षा दी। बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने के बाद सर्वाधिक बच्चे परीक्षा में शामिल रहे। दोनों ही पाली में 7351 छात्र एवं छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी।
सुबह की पाली में हाईस्कूल की चित्रकला और इंटर की चित्रकला आलेख, रंजन कला और चित्रकला प्रावैधिक विषय की परीक्षा हुई। इनमें 48677 बच्चों का पंजीकरण था। 42789 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 5888 ने परीक्षा छोड़ दी। दोपहर की पाली में हाईस्कूल का वाणिज्य और इंटर का भौतिक विज्ञान की परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए 19393 छात्र एवं छात्राओं का पंजीकरण था। इनमें 17930 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए और 1463 गैरहाजिर रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय कंट्रोल रूम के मुताबिक शुक्रवार को दोनों ही पाली में कुल 68070 अभ्यर्थियों का पंजीकरण था। इनमें 60719 ने परीक्षा दी और 7351 ने परीक्षा छोड़ दी। किसी भी सेंटर में कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।


अंग्रेजी और फिजिकल एजूकेशन की परीक्षा हुई
मुरादाबाद। इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (आईएससी) बोर्ड की शुक्रवार को हाईस्कूल की अंग्रेजी और इंटर की फिजिकल एजूकेशन की परीक्षाएं हुई। अंग्रेजी की परीक्षा सुबह की पाली में 10 बजे से शुरू हुई, जबकि इंटर की परीक्षा दोपहर की पाली में दो बजे से शुरू हुई। हाईस्कूल के अंग्रेजी परीक्षा में एक हजार बच्चों ने परीक्षा दी। हाईस्कूल का पहला पेपर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed