फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   82 लाख से बदलेगी स्कूलों की सूरत

82 लाख से बदलेगी स्कूलों की सूरत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
82 लाख से बदलेगी स्कूलों की सूरत
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद के जर्जर स्कूलों की सूरत बदलने वाली है। शासन ने पहले चरण में प्रदेश के 667 जर्जर भवनों की मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण के लिए संशोधित बजट जारी किया है। इसमें मुरादाबाद जिले के 12 स्कूल शामिल हैं। 82 लाख 25 हजार रुपये से 12 स्कूलों में सौंदर्यीकरण होगा।

मुरादाबाद जिले में डेढ़ से सौ अधिक प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूल भवन जर्जर हाल में हैं। बारिश होने पर छतें टपकती हैं। बारिश सीजन में बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से स्कूल बंद कराने या फिर बच्चों को दूसरे स्कूलों में शिफ्ट करना पड़ता है। इससे बच्चों की पढ़ाई बाधित होती है। निदेशालय ने जिले में जर्जर भवनों में संचालित स्कूलों की सूची मांगी थी। बीएसए कार्यालय से स्कूलों का सर्वे कराने के बाद रिपोर्ट निदेशालय को जारी की थी। पहले चरण में प्रदेशभर के 667 स्कूलों भवनों की मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण का संशोधित बजट जारी किया है। मुरादाबाद जिले के 12 स्कूलों को इसमें शामिल किया है। इनके लिए 82 लाख 25 हजार का बजट मिला है। बजट स्कूलों के खातों में ट्रांसफर होगा। बीएसए कार्यालय के मुताबिक प्राथमिक स्कूल गिनदौड़ा प्रथम के लिए 34 हजार, गौहरपुर के लिए 71 हजार, मिलक गौहरपुर के लिए 1.39 लाख, बसंतपुर रामराय के लिए 26 हजार, मिलक बीजना के लिए 86 हजार, उच्च प्राथमिक स्कूल पाकबड़ा के लिए 1.73 लाख, दादूपुर खईया खद्दर के लिए 32 हजार, खानपुर कस्बा के लिए 1.14 लाख, साहू नगला के लिए 22 हजार, बीजना के लिए 1.76 हजार और मालीपुर के लिए 1्48 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed