{"_id":"5c12c1b942c7925d3a1898c2","slug":"191544733113-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद में पिछड़ा मुरादाबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद में पिछड़ा मुरादाबाद
Updated Fri, 14 Dec 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
धान खरीद के मामले में लक्ष्य के सामने जिला धड़ाम हो गया है। जिले को मिले 74800 मीट्रिक टन धान खरीद के लक्ष्य के सापेक्ष जिले में 49 क्रय केंद्रों पर 12 दिसंबर तक कुल 18407 मीट्रिक टन ही धान खरीदा गया है। पिछले साल 12 दिसंबर तक जिले में 41744.82 मीट्रिक टन धान खरीदा गया था। अफसरों के तमाम जतन के बाद भी इस बार धान खरीद का आंकड़ा लक्ष्य तक पहुंचने को तैयार नहीं है।
धान खरीद के लिए जिले में 49 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जिले को 74800 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य मिला है। लेकिन तमाम जतन के बाद भी अभी तक कुल 18407 मीट्रिक टन ही धान खरीदा जा सका है। अधिकारी लगातार धान क्रय केंद्रों के दौरे करके धान खरीद को बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। धान खरीद के मुद्दे पर लगातार समीक्षा बैठकें हो रही हैं। लेकिन इसके बाद भी धान खरीद की स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही है। धान खरीद के मामले में जिला पिछले साल के अपने ही रिकार्ड से बुरी तरह पिछड़ गया है। पिछले वर्ष कुल 58523.71 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई थी। 12 दिसंबर तक 41744.82 मीट्रिक टन धान खरीद लिया गया था। लेकिन इस बार अभी तक धान खरीद का आंकड़ा 18407 मीट्रिक टन पर ही अटका है। जो लक्ष्य का 24.61 प्रतिशत ही है। अधिकारियों पर लक्ष्य पूरा करने के लिए शासन से दबाव है। अधिकारियों ने धान क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया है कि पंजीकृत किसानों से संपर्क करके धान खरीद के लक्ष्य को पूरा करें। अपर जिलाधिकारी प्रशासन लक्ष्मी शंकर सिंह का कहना है कि धान खरीद का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश क्रय केंद्र प्रभारियों को दिए गए हैं। अभी तक धान खरीद लक्ष्य से काफी पिछड़ी हुई है।