{"_id":"5b63661c4f1c1b8f568b7df5","slug":"191533240860-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठाकुरद्वारा में सात दिवसीय श्री शिव पुराण कथा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठाकुरद्वारा में सात दिवसीय श्री शिव पुराण कथा शुरू
Updated Fri, 03 Aug 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठाकुरद्वारा। गुरुवार से नगर के तहसील स्थित शिव मंदिर पर सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का प्रारंभ हुआ। कथा प्रारंभ होने से पूर्व महिलाओं ने नगर में गाजे बाजे और धार्मिक नारेबाजी के साथ भव्य 108 कलश शोभायात्रा निकाली।
कलश यात्रा नगर के खाकेश्वर मंदिर से शुरू हुई। पंडित ललता प्रसाद शास्त्री और पंडित राकेश कुमार शर्मा ने पूजा-अर्चना और विधि विधान के साथ मंदिर से कलश यात्रा का शुभारंभ किया। महिलाएं पवित्र गंगाजल से भरे कलश सिर पर रखकर नंगे पैर ढोल नगाड़ों और गाजे बाजे की धुन पर धार्मिक नारेबाजी के साथ शोभायात्रा के रूप में रवाना हुई। शोभायात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभा यात्रा नगर के बड़ा बाजार, पीपलटोला, बुध बाजार, कोतवाली रोड, तहसील बस स्टैंड से होकर तहसील स्थित शिव मंदिर पर पहुंची। शोभा यात्रा में शामिल महिलाओं के कलश को कथा मंडप में विधि विधान से स्थापित किया गया। बाद में दोपहर तीन बजे हरिद्वार से आए स्वामी नरेंद्रानंद योगी ने श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ पूजा-अर्चना और विधि विधान से शुरू किया। उन्होंने कहा कि सावन माह में शिव पुराण कथा सुनने का विशेष महत्व होता है। इस कथा को सुनने से मानव की सभी मनोकामना पूरी होती है और भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। कथा का शुभारंभ सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर सांसद की ओर से मंदिर को एक लाख एक हजार का दान भी दिया गया। शिव पुराण कथा और कलश यात्रा में अशोक कुमार गहलौत, पंकज गुप्ता, डा. वीर सिंह सैनी, राजपाल कश्यप, शिवेंद्र गुप्ता, तुषार पांडे, रवि जौहरी, संजीव अग्रवाल, उमेश जोशी, संजीव सिंघल, सर्वेश गुप्ता, रोहित गोयल, अभयवीर सिंह, प्रदीप विश्नोई, डा. एमपी सिंह, डा. भूपेंद्र सिंह, बीना देवी, प्रेमलता यादव, सरोज, इंदु शर्मा, नूतन, मिथलेश, सुषमा, निशा अग्रवाल आदि मौजूद थे।