{"_id":"5b5cdcc14f1c1bee748b68d0","slug":"191532812481-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 अगस्त के बाद हो सकते हैं शिक्षक संघ के चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 अगस्त के बाद हो सकते हैं शिक्षक संघ के चुनाव
Updated Sun, 29 Jul 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। लगभग तीन वर्ष बाद हिंदू कालेज में एक बार फिर शिक्षक संघ की राजनीति गरमाने लगी है। पदाधिकारियों ने निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर चुनाव कराए जाने की मांग की है। संबंधित अधिकारी का कहना है कि प्रक्रिया 15 अगस्त के बाद शुरू होगी और नए प्राचार्य से वार्ता कर नामांकन की तारीख घोषित की जाएगी।
कालेज में गत वर्ष चुनाव की तैयारियां की गई थीं। इसको लेकर कुछ शिक्षकों ने अपनी दावेदारी भी प्रस्तुत की थी, लेकिन मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम शुरू होने के बाद चुनाव को स्थगित कर दिया गया है। नया सत्र शुरू होने के बाद भौतिक विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मुकुल किशोर को चुनाव अधिकारी बनाया गया गया है। शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार व सचिव डॉ. राकेश कुमार ने पत्र लिखकर मांग की है कि शिक्षक संघ की बैठक में चुनाव कराने पर सभी ने स्वीकृति प्रदान की है। इसलिए प्रजातांत्रिक मूल्यों के दृष्टिगत चुनाव प्रक्रिया शुरू होनी चाहिए। इस संबंध में डॉ. मुकुल किशोर ने बताया कि वर्तमान प्राचार्य का कार्यकाल 31 जुलाई को समाप्त हो रहा है। ऐसे में नए प्राचार्य के आने के बाद ही चुनावी प्रक्रिया पर चर्चा की जाएगी। कहा कि निर्वाचन अधिकारी होने के नाते मैं किसी के पक्ष में मतदान नहीं करूंगा। निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराना प्राथमिकता है।