फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   धोखाधड़ी में महिला समेत चार लोगों पर रिपोर्ट

धोखाधड़ी में महिला समेत चार लोगों पर रिपोर्ट

Fri, 27 Jul 2018 01:08 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी में महिला समेत चार लोगों पर रिपोर्ट
कुंदरकी। एसएसपी के आदेश पर मैनाठेर पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों को धोखाधड़ी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पाकबड़ा में दिल्ली रोड पर गिरजाघर के निकट निवासी रूखसाना पत्नी जुल्फिकार ने मैनाठेर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसने तीन वर्ष पहले वेद प्रकाश निवासी ग्राम मोहम्मदपुर बस्तौर थाना मैनाठेर और आकिल निवासी काजीपुरा थाना सिविल लाइन मुरादाबाद से ग्राम बस्तौर में ही प्लाटिंग करने के दौरान एक प्लाट खरीदा था जिसका बौनामा भी बिलारी में सब रजिस्ट्रर कार्यालय में छह जून-2015 को वेदप्रकाश ने कराया गया था जिसकी चारदीवारी कर कब्जा कर लिया गया था। आरोप है कि मई-2018 में अपने प्लाट पर गई तो ज्ञात हुआ कि उसके प्लाट को धोखाधड़ी कर शहनाज निवासी ग्राम मोहम्मद बस्तौर पर बेच दिया जिसमें वह मकान भी बना कर रह रही है। पीड़िता ने जब आरोपियों से बात की तो बोले तुम्हारा कोई प्लाट नहीं है। पीड़िता के अनुसार उसके द्वारा इस मामले में दवाब बनाया तो आकिल ने प्लाट के चार लाख रुपये देने की बात कहीं जिसके दो लाख का एक भी चेक दिया जिस पर शब्बीर के हस्ताक्षर थे लेकिन उसका भुगतान नहीं हुआ और दो लाख नगद देने की बात कहीं थी। अब उसको आरोपी धमकी दे रहे है। मैनाठेर कोतवाल अजय पाल सिंह का कहना है कि धोखाधड़ी के इस मुकदमे की विवेचना शुरू कर दी गई और साक्ष्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed