फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   माध्यमिक स्कूलों में नहीं मिले टीचर

माध्यमिक स्कूलों में नहीं मिले टीचर

Sat, 07 Jul 2018 03:12 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
माध्यमिक स्कूलों में नहीं मिले टीचर
मुरादाबाद। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों का संकट दूर करने की परिषद की कोशिश नाकाम हो गई है। परिषद ने माध्यमिक स्कूलों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों से प्रतिनियुक्ति और सेवानिवृत्त शिक्षकों से मानदेय पर विकल्प मांगे थे। बेसिक में तैनात शिक्षक तो दूर सेवानिवृत्त शिक्षकों ने भी इसमें रुचि नहीं दिखाई। जिले में मात्र 38 लोगों ने आवेदन किए और इनमें से 20 शिक्षकों का माध्यमिक स्कूलों के लिए चयन हो गया है।
विज्ञापन

मुरादाबाद जिले में 33 राजकीय माध्यमिक विद्यालय हैं। इनमें हाईस्कूल में 8282 और इंटर में 160136 छात्र संख्या है। विद्यालयों में 396 शिक्षकों के पद सृजित हैं। इसकी तुलना में मात्र 213 शिक्षकों की तैनाती है। 183 शिक्षकों के पद पिछले खाली पड़े हैं, जो कि शिक्षकों की सेवानिवृत्त से लगातार बढ़ रहे हैं। स्कूलों में शिक्षकों की कमी से बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। नया शिक्षा सत्र शुरू हो गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने स्कूलों में रिक्त पदों पर शिक्षकों की तैनाती की पहल की।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी की ओर से विज्ञप्ति जारी की गई। इसमें राजकीय हाईस्कूल और इंटर कालेजों में सहायक अध्यापकों (एलटी) रिक्त पदों पर बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन कार्यरत शिक्षकों से प्रतिनियुक्ति पर विकल्प मांगे थे। राजकीय और अशासकीय विद्यालयों से सेवानिवृत्त शिक्षकों से भी मानदेय पर तैनाती के लिए आवेदन मांगे थे। आवेदन की आखिरी तिथि 30 जून थी। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी ने बताया कि निर्धारित तिथि तक 38 लोगों ने आवेदन किए। आवेदनों की जांच के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत दस शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति के लिए चयन किया गया है। इसी तरह 10 सेवानिवृत्त शिक्षकों का भी मानदेय पर चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मानदेय पर शिक्षकों का 31 मार्च 2019 तक अनुबंध किया गया है। मानदेय वाले शिक्षकों को उनकी मौजूदा पेंशन और आखिरी वेतन आहरण के आधार पर पैसा दिया जाएगा। - प्रदीप कुमार द्विवेदी, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed