{"_id":"5b3fc5334f1c1b02278b4d36","slug":"191530905907-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान ने जान माल का खतरा जता सुरक्षा की लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान ने जान माल का खतरा जता सुरक्षा की लगाई गुहार
Updated Sat, 07 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। क्षेत्र के बिचौला ढूकी गांव के प्रधान कय्यूम हुसैन ने पुलिस और प्रशासन के उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर अपनी जान माल का खतरा जताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। शुक्रवार को प्रधान की ओर से अधिकारियों को भेजे प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि उसके गांव में ग्राम समाज के तालाब संख्या 97 की सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ उसने तहसील अधिकारियों को शिकायत की थी। इस शिकायत से नाराज होकर तालाब पर कब्जा करने वाले उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। ग्राम प्रधान ने हल्का लेखपाल पर आरोप लगाया है कि लेखपाल आरोपियों से हमसाज है इसलिए अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। प्रधान ने अपने अलावा अपने परिवार के सदस्यों को भी जान माल का खतरा होने की बात कही है।
विज्ञापन