{"_id":"5b352f1c4f1c1bb26e8ba7c9","slug":"191530212124-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल हाईवे पर भीषण हादसा, चार गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल हाईवे पर भीषण हादसा, चार गंभीर
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंदरकी। बुधवार की देर रात में मुरादाबाद-संभल हाईवे पर ग्राम जटपुरा के सामने ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। वहीं ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में जा घुसा। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
गौरतलब है कि मैनाठेर थाना क्षेत्र में देर रात सवा दस बजे मुरादाबाद की दिशा से ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली आ रहीे थे। बताते है कि मुरादाबाद-संभल हाईवे पर ग्राम जटपुरा के सामने ट्रक चालक ने ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक करने का प्रयास किया तो तेज रफ्तार ट्रक की साइड ट्रैक्टर ट्राली में लग गई। जिसके चलते ट्रैक्टर ट्राली हाईवे के बीच मेें बने डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई वहीं ट्रक भी अनियंत्रित हो गया। और वह भी एक मकान में जा घुसा।
ग्रामीणों का कहना था कि अगर ट्रक एक फिट ओर मकान के अन्दर चला जाता तो शायद मकान की लिंटर भी नीचे आ सकता जिसके चलते बड़ा हादस होता। उधर हादसे में ट्रैक्टर ट्राली में सवार खुर्शीद, रफीक और सद्दाम निवासी ग्राम बाबरखेड़ा थाना कुंडा जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड और शाहिद निवासी गौहर खेड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।