फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   शेरपुर पटटी में तेंदुए ने घर में घुसकर किया बकरे का शिकार

शेरपुर पटटी में तेंदुए ने घर में घुसकर किया बकरे का शिकार

Thu, 28 Jun 2018 01:24 AM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
शेरपुर पटटी में तेंदुए ने घर में घुसकर किया बकरे का शिकार
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। सुरजननगर चौकी क्षेत्र के गांव शेरपुर पटटी में तेंदुए ने घर में घुसकर बकरे का शिकार किया। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। वन विभाग की टीम के न पहुंचने पर उसके खिलाफ नारेबाजी की। गांव के पूरन सिंह के घर में मंगलवार की रात को करीब 12 बजे तेंदुआ घुस गया। तेंदुए ने घर के अंदर बंधे बकरे को जबड़े में उठाया और उसे जंगल में ले गया। बुधवार को सुबह पूरन सिंह के परिजनों की आंख खुली। तो उन्होने देखा कि बकरा घर में मौजूद नहीं था। इस पर उन्होने ग्रामीणों की मदद से बकरे की तलाश की ।तो उसका अधखाया शव गांव के बलराज सिंह के गन्ने के खेत में पड़ा मिला। जिस पर पूरन सिंह बकरे को उठाकर गांव में ले आए। ग्रामीणो की सूचना पर 100 डायल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। लेकिन वन विभाग की टीम गांव में नहीं पहुंची। इस पर ग्रामीणों ने तेंदुआ पकड़ने और वन विभाग की लापरवाही के विरोध में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शन में मुरेश देवी, मतलूब अहमद, अंकित कुमार, आसिफ, जिशान, सतीश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed