{"_id":"5ad50b8c4f1c1b6e098b4f63","slug":"191523911564-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोबारा टेंड होंगे रेल कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोबारा टेंड होंगे रेल कर्मचारी
Updated Tue, 17 Apr 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
रेलवे में सभी ब्रांचों में तैनात कर्मचारियों को दोबारा ट्रेनिंग देकर ट्रेंड किया जाएगा। ब्रांच अफसरों को जिम्मेदारी दी गई कि वह अपने अपने अधीनस्थों को ट्रेनिंग देकर उन्हें ड्यूटी संबंधित बेसिक जानकारियां दें। हादसे रोकने में गंभीरता दिखाएं। कहीं कोई गड़बड़ी व लापरवाही सामने आए तो तत्काल अफसरों को इसकी जानकारी दी जाए। ताकी समय रहते उस पर कंट्रोल किया जाए।
रेलवे में लगातार हादसे हो रहे हैं। इन हादसों की जांच में अधिकांश मामलों में कर्मचारियों की लापरवाही सामने आ रही हैं। जिसे देखते हुए रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने सभी जोन और मंडलों को पत्र जारी किया है कि कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जाए। उन्होंने हादसों की रोकथाम के टिप्स दिए जाए। मुरादाबाद रेल मंडल में 17 हजार कर्मचारी हैं। इंजीनियरिंग, मैकेनिक, विद्युत, परिचालन, ट्रैक, रनिंग स्टाफ, कॉमर्शियल समेत सभी शाखाओं के अफसरों से कहा कि वह ट्रेनिंग देकर उन्हें ट्रेंड करें। डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि सभी कर्मचारियों को ट्रेनिंग देकर उन्हें ड्यूटी की बेसिक जानकारी दी जा रही है और हादसे रोकने के लिए उन्हें ट्रेंड किया जा रहा है।