{"_id":"6051165c8ebc3ee64d5ddec2","slug":"19-new-corona-case-report-in-moradabad-city-news-mbd3831885161","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटे समेत 19 कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां-बेटे समेत 19 कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। जिले में मां-बेटे और दो परिवार के पांच सदस्यों समेत 19 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में मेडिकल कारोबारी और उनकी पत्नी भी शामिल हैं। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या अब बढ़कर 41 हो गई है। वहीं मार्च में एक मौत पहले ही हो चुकी है।
देश के सात राज्यों में कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ने के साथ ही मुरादाबाद में भी पॉजिटिव केसों की संख्या में वृद्धि होने लगी है। अब रोजाना नए पॉजिटिव केस मिलने लगे हैं। सोमवार देर रात आई रिपोर्ट में पांच लोग संक्रमित पाए गए थे। वहीं मंगलवार सुबह आई रिपोर्ट में तीन और देर रात आई रिपोर्ट में 11 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसमें महिला और उसका पंद्रह वर्षीय बेटा शामिल है। चार दिन पहले महिला के पति संक्रमित पाए गए थे। वहीं दो परिवारों के पांच सदस्य भी संक्रमित मिले हैं। इसमें एक परिवार के तीन सदस्यों में तीन साल का मासूम और नौ साल का किशोर शामिल हैं। दूसरे परिवार में दो लोग पॉजिटिव हैं। वहीं मेडिकल कारोबारी और उनकी पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या अब 11943 हो गई है। हालांकि 11711 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं सक्रिय मरीजों की 41 हो गई है।
सुबह पत्नी, रात पति भी पॉजिटिव
मुरादाबाद। मेडिकल कारोबारी की पत्नी को बुखार और खांसी की शिकायत थी। कोरोना की आंशका में जांच कराई गई तो मंगलवार की सुबह रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद मेडिकल कारोबारी ने निजी लैब में ट्रूनेट टेस्ट कराया। रात में पति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव निकली।