फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   टूटी पटरी से गुजरी नैनी दून जन शताब्दी ट्रेन

टूटी पटरी से गुजरी नैनी दून जन शताब्दी ट्रेन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
टूटी पटरी से गुजरी नैनी दून जन शताब्दी ट्रेन
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल में स्योहारा यार्ड और चकराल मल के बीच शनिवार सुबह नैनी दून जन शताब्दी ट्रेन टूटी पटरी से गुजर गई। चालक ने झटका लगने पर ट्रेन की रफ्तार कम कर गुजारी। इसके बाद रेलवे कंट्रोल रूम में सूचना दी। जिससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर इंजीनियरिंग शाखा की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक की मरम्मत की। काठगोदाम से देहरादून के बीच चलने वाली नैनी-दून जन शताब्दी ट्रेन शनिवार सुबह नौ बजकर 22 मिनट पर स्योहारा और चकराल मल के बीच से गुजर रही थी। ट्रेन को तेज झटका लगा। चालक ने ट्रेन की रफ्तार कम कर दी। इसके बाद ट्रेन गुजारी और रेलवे कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी। ट्रेनों का संचालन बंद करने के बाद ट्रैक की मरम्मत की गई। पौने दस बजे ट्रैक ठीक करने के बाद अफसरों ने निरीक्षण किया। इसके बाद ट्रेन संचालन को हरी झंडी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed