{"_id":"5c7999cebdec225fe96d82f9","slug":"181551473102-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल की 682 सड़कों का होगा कालयाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल की 682 सड़कों का होगा कालयाकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
लोकसभा चुनावों के एलान से ठीक पहले प्रदेश सरकार ने सभी जिलों को सड़कों की सौगात दी है। अर्से से जर्जर हालत में पड़ी सड़काें का नवीनीकरण किया जाएगा। मंडल की 682 सड़कों का कायाकल्प करने के लिए 171 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है। आचार संहिता लागू होने से पहले इन सड़कों पर काम शुरू हो जाएगा। शुक्रवार को मंडल के सभी जिलों में सांसदों और मंत्रियों ने सड़कों का शिलान्यास कर दिया। लोक निर्माण विभाग का दावा है कि शनिवार से इन सड़कों पर काम शुरू हो जाएगा।
मुरादाबाद में सांसद सर्वेश सिंह और संभल सांसद सत्यपाल सिंह सैनी ने सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में सड़कों का शिलान्यास किया। मुरादाबाद जिले में संभल लोकसभा की दो विधानसभा आती हैं। संभल जिले की बिलारी और कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र की 63 सड़कों के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास संभल के सांसद सत्यपाल सिंह सैनी ने किया। यह सड़कें 17 करोड़ रुपये से सुधरेंगी। इससे पहले संभल सांसद ने संभल लोक निर्माण विभाग में 27 करोड़ रुपये की लागत से बनने जा रही 123 सड़कों का शिलान्यास किया। यहां राज्यमंत्री गुलाब देवी भी मौजूद रहीं। मुरादाबाद में सांसद सर्वेश सिंह ने 40 करोड़ से बनने जा रही 135 सड़कों का शिलान्यास किया। रामपुर में 32 करोड़ रुपये की लागत से बनने जा रहीं 152 सड़कों का शिलान्यास मंत्री बलदेव सिंह औलख और सांसद डा. नैपाल सिंह ने किया। अमरोहा में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान, सांसद कंवर सिंह तंवर, विधायक राजीव तरारा और विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने 55 करोड़ रुपये की लागत से बनने जा रही 209 सड़कों का शिलान्यास किया।