{"_id":"5c05932ebdec2241d2001de2","slug":"181543869230-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैसाखी के सहारे लगाई सपनों की दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैसाखी के सहारे लगाई सपनों की दौड़
Updated Tue, 04 Dec 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को विश्व दिव्यांगता दिवस पर उपकरण वितरित किए गए। इस दौरान दिव्यांगों ने अपनी शारीरिक कमजोरी पर नियंत्रण पाते हुए खेल प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। चौके-छक्के की बरसात के साथ बैसाखी के सहारे सपनों की दौड़ लगाई। सभी विजेताओं को ट्राफी और कंबल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि मेयर विनोद अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अरुण कुमार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर विधायक रितेश गुप्ता ने की। अतिथियों ने कहा कि सरकार दिव्यांगों की मदद के लिए प्रयासरत है। सार्वजनिक कार्यालयों में आने-जाने में उन्हें कोई परेशानी न हो, इसके लिए रैंप बनवाए जा रहे हैं। कार्यक्रम में 222 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजना के अंतर्गत ट्राई साइकिल, कान की मशीन, दृष्टिहीन छड़ी, व्हील चेयर प्रदान की गईं। क्रिकेट प्रतियोगिता मेरठ और मुरादाबाद के बीच हुई। खिलाड़ियों ने गेंदबाजी, बल्लेबाजी के अलावा क्षेत्ररक्षण में भी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मेरठ की ओर से बल्लेबाजी में प्रमोद और राजाबाबू ने शानदार खेल दिखाया और टीम को जीत दिलाई। सौ मीटर दौड़ बैसाखी में पहला स्थान मुरादाबाद के विक्की, दूसरा मेरठ के राजाबाबू और तीसरा हरदोई के नीरज कुमार को मिला। आठ सौ मीटर दौड़ ट्राई साइकिल में कुंदरकी के रवि पहले, सत्यपाल दूसरे, मकबरा के आजम तीसरे और तोताराम चौथे स्थान पर रहे। 50 मीटर हाथबल दौड़ में साबित अली को पहला, मुदस्सिर अली को दूसरा, धर्मवीर को तीसरा और मोहम्मद आरिफ को चौथा स्थान मिला। चार सौ मीटर बैसाखी दौड़ में विक्की प्रथम, तेजपाल द्वितीय और नीरज कुमार तृतीय रहे। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अभय कुमार श्रीवास्तव, क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना, उप क्रीड़ा अधिकारी रंजीत राज आदि मौजूद रहे।