फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पुलिस की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं करेगी सरकार: मंत्री

पुलिस की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं करेगी सरकार: मंत्री

Mon, 08 Oct 2018 01:40 AM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं करेगी सरकार: मंत्री
मुरादाबाद।
विज्ञापन

विभागीय समीक्षा बैठक में पहुंचे प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में कहा कि पुलिस को सरकार जनता की सुरक्षा के लिए रखती है। पुलिस को हत्याएं करने की छूट नहीं है। मंत्री ने कहा कि लखनऊ के विवेक तिवारी हत्याकांड में जिस तरह कुछ पुलिस वालों ने सोशल साइट़्स पर आरोपी सिपाही की हिमायत की है वह गंभीर घटना है। सरकार इस पर नजर रखे हुए है। खुद मुख्यमंत्री इस मामले में सख्त हैं। सरकार की लाइन से इतर बयानबाजी या कार्य करने वाले पुलिस वालों को कड़ी सजा दी जाएगी।

एक सवाल के जवाब में सिंचाई मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार का मंतव्य निर्दोष लोगों की हत्या नहीं है। विवेक तिवारी हत्याकांड में आरोपी पुलिस कर्मी के समर्थन में उतरे पुलिस कर्मियों के बारे में मंत्री ने कहा कि यह पूरी तरह गलत है। उन्हाेंने कहा कि सरकार गंभीर है और पुलिस आंदोलन नहीं कर सकती। पुलिस व्यवस्था को सुधारने के लिए है, किसी निर्दोष की हत्या के लिए नहीं। मंत्री ने कहा कि पुलिस की गलती है। पुलिस आक्रोश भड़का रही है। सरकार सभी को न्याय के संकल्प पर चल रही है। आरोपी सिपाही का समर्थन कर रहे पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई हो रही है। मुख्यमंत्री खुद इसकी निगरानी कर रहे हैं। सरकार ऐसे सभी पुलिस कर्मियों को कड़ी सजा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed