{"_id":"5b64bd774f1c1b6f668b72e0","slug":"181533328759-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गठबंधन की चर्चाओं के बीच सियासी सूरमा ठोकेंगे ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गठबंधन की चर्चाओं के बीच सियासी सूरमा ठोकेंगे ताल
Updated Sat, 04 Aug 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद।
लोकसभा चुनावों में गठबंधन की चर्चाओं के बीच रालोद और कांग्रेस के दिग्गज शनिवार को शहर में अपनी-अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसको लोकसभा चुनावों से पहले कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और पार्टी को एकजुट करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे अन्य राजनीतिक पार्टियों का सियासी पारा चढ़ना तय माना जा रहा है।
भाजपा के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ने को राजनीतिक दल एकजुट होने लगे हैं। भाजपा विरोधी गठबंधन में कांग्रेस और रालोद एक साथ हैं। दोनों ही मुरादाबाद पर अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर रहे हैं। अभी सीटों के बंटवारे को लेकर निर्णय होना बाकी है, लेकिन उससे पहले ही दोनों दल अपनी मजबूती के प्रयास में जुट गए हैं। रालोद का 12 अगस्त को बिजलीघरों पर प्रदर्शन है। इसकी तैयारियों को लेकर जयंत चौधरी ने पिछले सप्ताह क्षेत्र का दौरा किया था। अब वह शनिवार दोपहर दोबारा से आ रहे हैं। नेता जयंत चौधरी कांठ रोड पर एक मैरिज होम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही वरिष्ठ कांग्रेस नेता मीम अफजल कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। वह पार्टी में एकजुटता के लिए सभी बड़े नेताओं से बातचीत करेंगे। दोनों ही नेता दोपहर में पत्रकारों से बातचीत करेंगे।