फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पटरियों पर पेड़ गिरने और पानी भरने से ट्रेन संचालन बाधित

पटरियों पर पेड़ गिरने और पानी भरने से ट्रेन संचालन बाधित

Sat, 28 Jul 2018 02:12 AM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
पटरियों पर पेड़  गिरने और पानी भरने से ट्रेन संचालन बाधित
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश से रेल पटरियों पर पानी भरने और जगह-जगह पेड़ गिर जाने की वजह से रेल संचालन बाधित हो गया। सूचना मिलने पर रेलवे अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद ट्रैक साफ कराने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू कराया गया।

शुक्रवार सुबह खरखौदा के पास पटरियों पर जगह-जगह पेड़ गिर गए। स्टेशन मास्टर ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी। इसके बाद खुर्जा से मेरठ सिटी जा रही पैसेंजर ट्रेन बीच में ही रोक दी गई। सुबह दस बजकर 25 मिनट पर ट्रैक साफ किया गया। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई। जबकि गेट संख्या 25 सी के गेटमैन महीपाल सिंह ने सुबह पौने बारह बजे कंट्रोल रूम में सूचना दी कि खरखौदा और मेरठ सिटी के बीच बारिश की वजह से ट्रैक पर पानी भर गया है। जिससे स्लीपर डूब गए। इस सूचना से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। इलाहाबाद से मेरठ जाने वाली संगम एक्सप्रेस और मेरठ सिटी से खुर्जा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन बीच में ही रोक दी गई थी। सूचना मिलने पर हापुड़ से पीडब्ल्यूआई टीम लेकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पंप लगाकर पानी निकलवाया। इसके बाद ट्रैक का निरीक्षण किया गया। बारह बजकर पंद्रह मिनट पर पहली ट्रेन दस किलोमीटर की रफ्तार से ट्रेन गुजारी गई। एक बजे ट्रैक फिट होने के बाद ट्रेनों को सामान्य गति से दौड़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed