फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   दौड़ परीक्षा में 85 अभ्यर्थी फेल, आज दौडेगीं लड़कियां

दौड़ परीक्षा में 85 अभ्यर्थी फेल, आज दौडेगीं लड़कियां

Sun, 08 Jul 2018 04:00 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 04:00 AM IST
विज्ञापन
दौड़ परीक्षा में 85 अभ्यर्थी फेल, आज दौडेगीं लड़कियां
मुरादाबाद। भीषण गर्मी और उमस के बीच शनिवार को 23 वीं वाहिनी पीएसी के मैदान में दरोगा बनने के सपनों के साथ अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई। 622 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। जिसमें 85 अभ्यर्थी फेल हो गए। जबकि बाकी 537 अभ्यर्थियों ने दौड़ परीक्षा पास कर ली। दौड़ पूरी करने के बाद सात अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ गई। जिन्हें जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। रविवार को महिला अभ्यर्थियों की दौड़ परीक्षा कराई जाएगी। बुधवार को बारिश से मैदान में पानी भर जाने की वजह से लड़कियों की दौड़ परीक्षा स्थगित कर दी गई थी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा (सब इंस्पेक्टर) के 3306 पदों के लिए दौड़ परीक्षा कराई जा रही है। मंगलवार और बुधवार को बारिश होने से मैदान में पानी भर गया था। जिस वजह से मंगलवार और बुधवार को दौड़ परीक्षा नहीं हो सकी थी। मंगलवार की दौड़ परीक्षा सात जुलाई और बुधवार की दौड़ परीक्षा आठ जुलाई को स्थगित कर दी गई थी। शनिवार सुबह और शाम की पाली में दौड़ परीक्षा कराई गई। सुबह 499 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। जिसमें 62 अभ्यर्थी फेल हो गए। जबकि शाम को 123 अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई। जिसमें 23 अभ्यर्थी अपनी दौड़ पूरी नहीं कर सके। डिप्टी एसपी जगराज सिंह ने बताया कि मंगलवार को बारिश की वजह से परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। शनिवार को दौड़ परीक्षा कराई गई। 622 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। जिसमें 85 अभ्यर्थी दौड़ परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाई। रविवार को लड़कियों की दौड़ परीक्षा कराई जाएगी। बुधवार को बारिश से मैदान में पानी भर जाने की वजह से लड़कियों की दौड़ नहीं हो पाई। शनिवार को दौड़ के दौरान निखिल कुमार, मोहित कुमार, मनीष कुमार, सनी, ब्रजेश कुमार, शरद कुमार और विकास की हालत बिगड़ थी। सभी को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन



अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका
मुरादाबाद। डिप्टी एसपी जगराज सिंह ने बताया कि कुछ अभ्यर्थी दौड़ परीक्षा में भाग नहीं ले पाए हैं। उन्हें भर्ती बोर्ड की ओर से दोबारा मौका दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दौड़ परीक्षा वाले दिन वह दूसरी परीक्षाएं देने गए थे। जिस कारणा वह दौड़ परीक्षा में भाग नहीं ले पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed