फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ई-रिक् शा चालकों ने किया प्रदर्शन

ई-रिक् शा चालकों ने किया प्रदर्शन

Sat, 07 Jul 2018 03:08 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
ई-रिक्
शा चालकों ने किया प्रदर्शन
मुरादाबाद। ई-रिक्शा चालकों ने शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। चालकों ने निगम द्वारा दिए गए रिक्शों को अब अवैध बताने पर नाराजगी जाहिर की। उनका आरोप था कि निगम ने मुख्यमंत्री के आहवान पर पिछले दिनों पैर रिक्शा वालों को ई-रिक्शा का वितरण किया था।
विज्ञापन

ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग और पुलिस कीे ओर से अभियान चलाया जा रहा है। इनकी बहुत ज्यादा संख्या हो जाने के चलते महानगर का यातायात प्रभावित हो रहा है। शहर में इनकेकारण जगह-जगह जाम लगने की शिकायतें आती रहती हैं। पिछले दिनों ई-रिक्शा को मोटर व्हीकल एक्ट में शामिल किया गया। उसकेबाद पहले से बिना चेसिस नंबर के चल रहे सभी ई-रिक्शा अवैध हो गए। नगर निगम पर धरना प्रदर्शन कर शोषण के खिलाफ आवाज उठाई। लोकतंत्र बचाओ मोर्चा के अध्यक्ष हाजी इकबाल ने अपर नगर आयुक्त को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से महानगर में पैर रिक्शा चलाने वालों को ई-रिक्शा दिए गए थे। उनसे वह अपना जीवन यापन कर रहे हैं। अब सवाल उठता है कि निगम की ओर से ऐसे ई-रिक्शा क्यों दिए, जिनकी चेसिस नंबर नहीं थी। निगम अफसरों को अवैध ई-रिक्शा वापस लेकर चेसिस नंबर वाले वैध रिक्शा दिलाने चाहिए। अब गरीब रिक्शा वाला दो लाख रुपया कहां से लाए? अपर नगर आयुक्त एसपी श्रीवास्तव ने ज्ञापन को नगर आयुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री कार्यालय भिजवाने का भरोसा दिया। प्रदर्शन करने वालों में विक्रम सिंह, महावीर प्रसाद मौर्य, मनोज कुमार, अमर सिंह, साजिद, वकार अहमद और फरीद अकरम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed