फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पर्यावरण सुरक्षा के लिए अधिकाधिक पेड़ लगाने का आहवान

पर्यावरण सुरक्षा के लिए अधिकाधिक पेड़ लगाने का आहवान

Fri, 06 Jul 2018 01:28 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
पर्यावरण सुरक्षा के लिए अधिकाधिक पेड़ लगाने का आहवान
पर्यावरण सुरक्षा को अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान
विज्ञापन

बिलारी। अमरपुरकाशी स्थित कृषि औद्योगिक इंटर कालेज परिसर में बृहस्पतिवार की सुबह पर्यावरण सुरक्षा और स्वच्छता विषय को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में कालेज स्टाफ, अभिभावकों और कालेज के कक्षा नौ से लेकर 12 तक के छात्रों ने प्रतिभागिता की। गोष्ठी में कालेज प्रधानाचार्य शिशुपाल सिंह यादव ने कहा कि मानव स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए पर्यावरण सुरक्षा जरूरी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण सुरक्षा के लिए पेेड़ों का होना जरूरी है। गोष्ठी में अन्य वक्ताओं ने छात्रों और उनके अभिभावकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। गोष्ठी के बाद कालेज परिसर में पौधरोपण भी किया गया। पौधरोपण करने वालों में कालेज प्रधानाचार्य के अलावा मुन्ना सिंह, सुभाषिनी वर्मा, नीतू सिंह, दिनेश सिंह, शिवकुमार सिंह, राजेश सिंह, ओमप्रकाश सिंह, दारा सिंह, अजय सिंह, आदिल हुसैन, रघुवीर सिंह, सुनीता गुप्ता और अशोक कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed