फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   18-year-old youth's health deteriorated while riding a bike, died

Moradabad News: बाइक चलाते समय 18 वर्षीय युवक की तबीयत बिगड़ी, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
18-year-old youth's health deteriorated while riding a bike, died
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

स्योहारा मार्ग पर शुक्रवार शाम करीब चार बजे बिजनौर निवासी रिजवान (18) की बाइक चलाते समय तबीयत खराब हो गई। इसके चलते बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। बाइक पर पीछे बैठी रिजवान की मां उजमा भी घायल हो गई। वहीं, मां रिजवान को घायल हालत में लेकर सीएचसी पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उजमा ने बताया कि रिजवान ने सीने में दर्द होने की बात कही थी।



बिजनौर जिले के स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव राजा का ताजपुर निवासी रिजवान बाइक मिस्त्री था। बृहस्पतिवार को रिजवान मां उजमा को दवा दिलाने के लिए ठाकुरद्वारा आ रहे थे। ठाकुरद्वारा-स्योहारा मार्ग पर शाम करीब चार बजे जब बाइक शरीफ नगर के पास पहुंची, तो रिजवान की तबीयत खराब हो गई। इस पर रिजवान बाइक से संतुलन खो बैठा। बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे रिजवान और उजमा घायल हो गई।
विज्ञापन


उजमा घायल बेटे को लेकर शरीफ नगर स्थित एक एक निजी डॉक्टर के पास लेकर पहुंची, जहां से डॉक्टर ने रिजवान को रेफर कर दिया। इस पर महिला रिजवान को लेकर ठाकुरद्वारा सीएचसी पहुंची, जहां डॉक्टरों ने रिजवान को मृत घोषित कर दिया। उजमा ने बताया कि रिजवान ने सीने में दर्द होने की बात कही थी और अचानक बाइक गिर गई। रिजवान की हार्टअटैक से मौत होने की आशंका है। रिजवान दो भाइयों सलमान और फरमान से सबसे छोटा था। जानकारी परिजन भी मौके पर आ गए। सीएचसी पहुंची पुलिस ने भी रिजवान की मां से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed