फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   18 festival special trains flagged off, booking starts from today

18 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों को हरी झंडी, आज से बुकिंग शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
18 festival special trains flagged off, booking starts from today
मुरादाबाद। त्योहारों के देखते हुए रेलवे ने 18 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों को हरी झंडी दे दी है। मंडल मुख्यालयों से 24 सितबंर को इन ट्रेनों का प्रस्ताव भेजा गया था। 11 अक्तूबर से इनका संचालन शुरू होगा और ये ट्रेनें मुरादाबाद समेत मंडल के बरेली, सहरानपुर, चंदौसी, हापुड़ और हरदोई स्टेशनों से गुजरेंगी। ट्रेनों में भीड़ के दृष्टिगत दशहरा से लगातार छठ पूजा तक इन ट्रेनों को चलाए जाने की योजना है। गुरुवार से यात्री इन ट्रेनों में बुकिंग करा सकते हैं।
विज्ञापन

कुल 13 जोड़ी ट्रेनों का प्रस्ताव बनाया गया था। इनमें से नौ जोड़ी ट्रेनें मुरादाबाद से गुजरने वाली हैं। मंडल मुख्यालय से जम्मू, चंडीगढ़, दिल्ली, लखनऊ, बनारस, डिब्रूगढ़ आदि दूर दराज के स्टेशनों के लिए भी ट्रेनें उपलब्ध रहेंगी। इन ट्रेनों में सामान्य ट्रेनों की अपेक्षा ज्यादा किराया देना पड़ेगा।
विज्ञापन

सेकेंड और फर्स्ट एसी में यह किराया डेढ़ गुना तक ज्यादा हो सकता है। यात्रियों की बात करें तो अधिकांश लोगों ने एक महीना पहले से ही दीवाली पर घर जाने के लिए ट्रेनों में बुकिंग करानी शुरू कर दी है। श्रमजीवी, शहीद, संपर्कक्रांति, सप्तक्रांति, आला हजरत, सत्याग्रह, पद्मावत एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में सीटें लगभग फुल हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में त्योहारों पर यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने यह निर्णय लिया है। वहीं, मंडल में कुछ ट्रेनें ऐसी भी हैं जिन्हें पिछले वर्ष दीवाली पर फेस्टिवल स्पेशल बनाकर चलाया गया था। इसके बाद जनवरी से मई तक कुंभ स्पेशल बनकर चलीं। अब भी मेला स्पेशल के नाम से इनका संचालन जारी है। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि यात्री ऑनलाइन और काउंटर टिकट दोनों माध्यम से टिकट बुक करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed