फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   लोकसभा चुनाव कराने आज आएगी पैरामिलिट्री फोर्स

लोकसभा चुनाव कराने आज आएगी पैरामिलिट्री फोर्स

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव कराने आज आएगी पैरामिलिट्री फोर्स
मुरादाबाद। लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष व पारदर्शी संपंन कराने के लिए शुक्रवार से जनपद पैरामिलिट्री फोर्स की निगरानी में रहेगा। शहर की गली मोहल्लों से लेकर गांव की सड़कों तक चप्पे चप्पे पर फोर्स नजर आएगी। शरारती तत्व और अवैध शराब, हथियार तस्करों की तलाश में जगह जगह चेकिंग की जाएगी। शुक्रवार को पैरामिलिट्री फोर्स की 21 कंपनी मुरादाबाद आ जाएंगी। फोर्स के ठहराने के लिए स्कू ल व कालेजों में व्यवस्था की गई है। मुरादाबाद में तीसरे चरण में मतदान होना है। शुक्रवार से फोर्स जनपद में फ्लैग मार्च करेगी और बूथों को भी देखेगी। इससे पहले अधिकारियों ने इन स्थानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

गुरुवार को दूसरे चरण का मतदान हो गया। अब तीसरे चरण की तैयारियां जोरों पर हैं। जहां राजनीतिक पार्टियों चुनाव प्रसार में जुटी हैं। वहीं पुलिस प्रशासनिक अफसर चुनाव को निष्पक्ष व शांति पूर्ण संपंन कराने में जुटे हैं। मुरादाबाद में भी तीसरे चरण में मतदान होना है। मुरादाबाद में 21 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स आएंगीं। फोर्स को जिन जिन स्कूलों व कालेजों में ठहराया जाएगा। वहां उनके रहने, पानी, टायलेट, रसोई और बिजली की व्यवस्था की गई है। चित्र गुप्त इंटर कालेज, एसएस चिल्ड्रेन स्कूल, आरआरके इंटर कालेज, डीपीएस, राजकीय आश्रम विद्यालय, जीआईसी, अंबिका प्रसाद इंटर कालेज और हिन्दू डिग्री कालेज फोर्स रोकी जाएगी। एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि पैरामिलिट्री फोर्स को ठहराने के लिए पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। शुक्रवार से फोर्स मुरादाबाद आनी शुरू हो जाएगी। होमगार्ड और सिविल पुलिस भी चुनाव ड्यूटी में आएगी।
विज्ञापन


21 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स
5500 होमगार्ड
2500 सिविल पुलिस के जवान


उत्तराखंड बॉर्डर पर लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे
मुरादाबाद। उत्तराखंड बोर्ड पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए जगह चिंहित कर ली गई है। मतदान से चौबीस घंटे पहले ही बॉर्डर पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए जाएंगे। उत्तराखंड के काशीपुर, और जसपुर की सीमा ठाकुरद्वारा, अलीगंज से लगती है। इस मार्गों से ही एक दूसरे प्रदेश में प्रवेश किया जाता है। मतदान के दिन 23 अप्रैल को यहां कड़ी निगरानी के साथ ही सीसी कैमरे भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदिग्ध लोगों की तलाश में चलाया गया ‘सर्च आपरेशन’
मुरादाबाद। गुरुवार को जनपद में संदिग्ध लोगों की तलाश में सर्च आपरेशन चलाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पुलिस ने वाहन चेकिंग की गई।







विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed