फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   टोंटी ढूंढने वाले चुनाव बाद चिलम ढूंढने जाएंगे

टोंटी ढूंढने वाले चुनाव बाद चिलम ढूंढने जाएंगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
टोंटी ढूंढने वाले चुनाव बाद चिलम ढूंढने जाएंगे
मुरादाबाद। जीआईसी ग्राउंड के मैदान से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा - उपचुनाव में गठबंधन की बढ़त देखकर भाजपा वाले मेरा नाम ही भूल गए हैं। बबुआ बोल रहे हैं.. उनको बताओ। हमारे घरों में सबसे प्यारा बच्चा बबुआ होता है। ये लोग गठबंधन का चाहे जो भी नाम रखे। 23 मई के बाद हम नाम रखेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा - भाजपा की राजनीति बुआ-बबुआ और टोंटी पर अटकी है। टोंटी वाला झगड़ा चिलम वालों से था। प्रधानमंत्री से नोटबंदी का है। जो अधिकारी लखनऊ के घर में टोंटी और टाइल्स ढूंढने गए थे। 23 मई के बाद वही अधिकारी वहां चिलम ढूंढने जाएंगे।
विज्ञापन


बाबा मुख्यमंत्री को लैपटॉप चलाना नहीं आता
अखिलेश ने कहा - हमने लैपटॉप दिए। आज भी घरों में चलते होंगे। बाबा मुख्यमंत्री ने दिए क्या... नहीं दिए। क्योंकि उन्हें लैपटॉप चलाना आता ही नहीं। हमने पुलिस भर्ती को आसान किया। जब डंडा ही पकड़कर खड़ा होना है तो दो-दो भर्ती परीक्षा क्यों। हमने कहा - 10वीं और 12वीं की मार्कशीट लाओ और दौड़कर दिखाओ। नौकरी आपकी। हमारी सरकारी आई तो अर्द्धसेन्य बलों में भी यही व्यवस्था लागू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस का एक गड्ढा, भाजपा का दो गड्ढा वाला शौचालय
भाजपाईयों के भाषण शौचालय से शुरू और शौचालय पर खत्म होते हैं। ये लोग बता रहें हैं कि नौ करोड़ शौचालय बनाए हैं। कांग्रेस बनाती थी एक गड्ढे वाला शौचालय। बीजेपी बनाती है दो गड्ढे वाला शौचालय। लेकिन किसी सरकार ने पानी नहीं दिया। आप ही बताइए बिना पानी शौचालय जाते हैं क्या।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed