फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   वायुसेना के जांबाजों को सलाम

वायुसेना के जांबाजों को सलाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
वायुसेना के जांबाजों को सलाम
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक से हर कोई उत्साहित है। एयर स्ट्राइक का पता चलते ही लोगाें ने मिठाइयां बांटीं और आतिशबाजी कर जश्न मनाया। पुलवामा के 40 जवानों की शहादत का बदला लेने वाले एयरफोर्स के रणबांकुरों का पूरा देश सलाम कर रहा है। जनप्रतिनिधियों से लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों और शिक्षा, चिकित्सा क्षेत्र से लेकर स्कूल - कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों तक, हर किसी ने एयर स्ट्राइक को सही समय पर उठाया गया सही कदम बताया है। सभी को उम्मीद है कि वायुसेना की यह कार्रवाई आतंकियों की रीढ़ को तोड़ देगी।

56 नहीं 60 इंच है मोदी का सीना: सर्वेश
मुरादाबाद। सांसद कुंवर सर्वेश सिंह का कहना है कि दो दिन पहले तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीना नापने वाले लोगों ने मोदी के सीने की चौड़ाई देख ली है। पाकिस्तान में घुसकर जिस तरह भारतीय वायुसेना ने कार्रवाई की है उससे साफ हो गया है कि पीएम का सीना पौने छप्पन इंच नहीं बल्कि 60 इंच का है।
विज्ञापन



40 सैनिकों की शहादत का बदला लिया: सत्यपाल
मुरादाबाद। संभल से भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलवामा के 40 सैनिकों की शहादत का बदला ले लिया है। पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय वायुसेना के जांबाजों की साहसिक व पराक्रम वाली कार्रवाई देश की भावनाओं का सम्मान है। पूरा देश यही चाहता था। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई।
विज्ञापन
विज्ञापन



सेना और सरकार को बधाई: जैन
मुरादाबाद। टीएमयू के कुलाधिपति सुरेश जैन ने कहा कि जिस तरह भारतीय वायुसेना ने पुलवामा के शहीदों का बदला लिया है उससे हर भारतवासी का मस्तक गर्व से ऊंचा हो गया है। पूरे देश को भारतीय वायुसेना और सरकार के कदम पर गर्व है। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय वायुसेना को बधाई देते हैं।

मोदी नहीं सेना को बधाई: इकराम
मुरादाबाद। देहात सीट से सपा के विधायक हाजी इकराम कुरैशी ने कहा कि वायुसेना ने पाकिस्तान पर जो कार्रवाई की है उसके लिए वह बधाई की पात्र है। सेना ने अपने जवानों की शहादत का बदला लिया है। इसका श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को नहीं बल्कि सेना की बहादुरी को जाता है। पुलवामा मामले की ठीक से जांच होनी चाहिए। ताकि सच पता चल सके।

देश के वीर जवानों पर गर्व: महापौर
मुरादाबाद। महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि मां भारती के सपूतों ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देकर देश के हर नागरिक का सीना चौड़ा कर दिया है। पूरे देश को आज भारतीय वायुसेना पर गर्व है। सेना को खुली छूट देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बधाई के पात्र हैं। प्रधानमंत्री मोदी के रहते कोई दुश्मन भारत की तरफ आंख उठाकर नहीं देख सकता।

भूल गए कारोबार की मंदी: अजीम
मुरादाबाद। मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल अजीम का कहना है कि भारतीय वायुसेना की पाकिस्तान के खिलाफ की गई कार्रवाई से सभी में जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने कहा कि दिल्ली स्प्रिंग फेयर में विदेशी खरीददार कम आने की मायूसी को एयरफोर्स की पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक ने दूर कर दिया है।

पाकिस्तान को सबक सिखाया: अवधेश
मुरादाबाद। मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के सचिव अवधेश अग्रवाल ने एयरफोर्स की कार्रवाई पर खुशी जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय एयरफोर्स ने पाकिस्तान को सबक सिखा दिया है। 40 जवानों की शहादत का बदला लेकर सरकार और सेना ने साफ कर दिया है कि अब भारत बदल चुका है।

पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फैसला और सेना की जवाबी कार्रवाई सराहनीय है। इससे सेना का मनोबल बढ़ा है। आईएमए तन, मन और धन से भारतीय सेना के साथ खड़ी है। - डा. बीपी लोचब, अध्यक्ष आईएमए

सेना ने शौर्य पराक्रम का प्रदर्शन किया है। भारतीय वायुसेना बधाई की पात्र है। सेना ने पाक को मुंहतोड़ जवाब देकर दुनिया में अपनी ताकत का एहसास कराया है। पाकिस्तान ही नहीं कोई भी देश भारत की तरफ आंख उठाने की हिम्मत नहीं करेगा। - डा. राकेश कुमार, वरिष्ठ फिजिशियन

क्या कहते हैं नेता
---------------
- जब-जब हमारी फौजों को पाकिस्तान ने डिस्टर्ब किया है उसे मुंहतोड़ जवाब दिया है। देश की सुरक्षा से बढ़कर कोई मुद्दा नहीं है। सभी राजनीतिक दल राजनीति से ऊपर उठकर फौज के साथ खड़े हैं। - राजीव सिंघल, जिलाध्यक्ष सपा

- भारतीय फौज ने पुलवामा के शहीद सैनिकों का बदला लिया है। पाकिस्तान में बमबारी करने से फौज पर गर्व है। भारतीय फौज दुनिया की सबसे ताकतवर है। फौज के कार्य में राजनीति दखल नहीं होना चाहिए। - गुलाब सिंह, जिलाध्यक्ष बसपा

- पुलवामा में हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना को खुली छूट दी थी। वायुसेना ने पाकिस्तान में बमबारी कर शहीद सैनिकों की शहादत का बदला ले लिया है। - हरिओम शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा

- भारतीय वायुसेना बधाई की पात्र है। वायुसेना ने जान की बाजी लगाकर पाकिस्तान में आतंकी हमलों पर बमबारी की है। आतंक के खिलाफ सेना की कार्यवाही में विपक्षी दल सेना के साथ खड़े हैं। - अनुभव मेहरोत्रा, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष

- भारतीय वायुसेना ने पीओके में आतंकी ठिकानों पर बमबारी कर पुलवामा शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। सेना की कार्रवाई के बाद अब पाकिस्तान भारत के खिलाफ सिर उठाने की कोशिश नहीं करेगा। - राहुल शर्मा, एबीआरसी नगर


पाकिस्तान को पता चली औकात: कौशिक
मुरादाबाद। मूंढापांडे के ब्लाक प्रमुख ललित कौशिक का कहना है कि भारतीय वायुसेना की कार्रवाई से पाकिस्तान को उसकी औकात पता चल गई है। देश का सर गर्व से ऊंचा हो गया है। इसके लिए मोदी सरकार और भारतीय वायुसेना बधाई की पात्र है। देश की सेना को सलाम। अब कोई भी देश भारत की ओर बुरी नजर से नहीं देख पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed